कृषि मंत्री श्री पटेल ने छिंदवाड़ा में शहीदों को किया नमन

Updated on 19-08-2023 12:26 PM

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास तथा छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने शुक्रवार को शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पटेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मातृभूमि की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिये छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान में शामिल हुए।

मंत्री श्री पटेल ने पांढुर्ना में शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिये स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने मिट्टी लेकर पंच-प्रण की शपथ ली और पौध-रोपण भी किया।

मंत्री श्री पटेल ने छिंदवाड़ा शहर में शहीद स्मारक पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने शिलाफल्लकम् (स्मारक पट्टिका) का अनावरण कर अमृत-कलश की मिट्टी लेकर शपथ ली।

जामसांवली में हनुमान मंदिर में किये दर्शन

मंत्री श्री पटेल ने सौंसर विकासखण्ड के ग्राम जामसांवली स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आगामी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संभावित छिंदवाड़ा भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.