असहनीय दर्द और आंखों में आंसू, रोते हुए छोड़ा कोर्ट, नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के पहले ही राउंड में हारकर बाहर

Updated on 31-08-2026 01:23 PM
नई दिल्ली: यूएस ओपन में रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरे नोवाक जोकोविच का सफर पहले ही दौर में बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। अर्जेंटीना के गैर वरीय खिलाड़ी मरियानो नावोन ने एक बेहद कड़े और थका देने वाले मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त जोकोविच को 7-6, 5-7, 6-4, 2-6, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के साथ ही जोकोविच की 25वां मेजर खिताब जीतने और जिमी कॉनर्स के 98 यूएस ओपन मैच जीतने के रिकॉर्ड को पार करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

जोकोविच नजर आए परेशान

ऑर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही जोकोविच न्यू यॉर्क की अत्यधिक उमस और गर्मी से जूझते नजर आए। मौसम की खराबी के कारण जब तक स्टेडियम की छत बंद नहीं हुई जोकोविच बार-बार सिर पर बर्फ की थैली रखते दिखे। शारीरिक परेशानियां तब और गंभीर हो गईं जब तीसरे सेट के छठे गेम के दौरान जोकोविच को कई बार कोर्ट पर ही उल्टी करनी पड़ी। फिजियो और मेडिकल टीम द्वारा दी गई दवाइयों के सहारे वह किसी तरह कोर्ट पर टिके रहे।

दूसरे और तीसरे सेट में की वापसी

शारीरिक अस्वस्थता और डिहाइड्रेशन के बावजूद जोकोविच ने असाधारण जुझारूपन दिखाया। पहला सेट टाइब्रेक में गंवाने के बाद उन्होंने दूसरा सेट 7-5 और तीसरा सेट 6-4 से जीतकर मुकाबले में बढ़त बना ली थी। हालांकि, मरियानो नावोन ने हार नहीं मानी और बेहतरीन वापसी करते हुए चौथा सेट 6-2 से अपने नाम कर मैच को पांचवें और निर्णायक सेट में खींच दिया।

आखिरी सेट में रोने लगे जोकोविच

निर्णायक सेट में जोकोविच के आंसुओं ने हर किसी को भावुक कर दिया। जब नावोन ने 4-1 की मजबूत बढ़त बना ली और जीत की तरफ बढ़ने लगे तो जोकोविच कोर्ट पर ही बेबस होकर रो पड़े। 24 बार के महान ग्रैंड स्लैम चैंपियन को इस तरह रोते देखना फैंस के लिए बेहद दर्दनाक पल था। नावोन ने जोकोविच की घटती ताकत का पूरा फायदा उठाया और पांचवां सेट आसानी से 6-1 से जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
 31 August 2026
नई दिल्ली: यूएस ओपन में रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरे नोवाक जोकोविच का सफर पहले ही दौर में बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। अर्जेंटीना…
 31 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली…
 31 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के 2023 सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आया था। इस के तहत किसी टीम को मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी का बदलाव…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
Advt.