'टाइगर 3' का ट्रेलर देख ट्विटर पर बोली जनता- सलमान के करियर की बेस्ट फिल्म, सिनेमाहॉल बनने वाला है स्टेडियम

Updated on 16-10-2023 03:01 PM
'आतिशबाजी तुमने शुरू की, खत्म मैं करूंगा', कुछ ऐसे ही धांसू डायलॉग और भयंकर एक्शन सीन्स के साथ सलमान खान और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। साल 2017 में आई 'टाइगर जिंदा है' के करीब 5 साल के बाद एक बार फिर से सलमान खान रॉ एंजेंट अविनाश सिंह राठौर की भूमिका में तहलका मचाने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं। टाइगर यानी अविनाश सिंह राठौर के साथ उनकी जोया यानी कटरीना कैफ भी दुश्मनों को पानी पिलाने के लिए लौट आई हैं। डायरेक्टर मनीष शर्मा निर्देशित इस ट्रेलर का फैन्स को पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार था और एक बार फिर से एक्शन फिल्म और मारधाड़ के मामले में सलमान खान सबकी उम्मीद से ऊपर निकल चुके हैं।

YRF Spy Universe की फिल्म 'टाइगर 3' में दमदार डायलॉग्स से लेकर खतरनाक स्टंट्स सीन्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस बार जोया के हिस्से भी खूब स्टंट्स सीन मिले हैं और 'टाइगर 3' में सलमान खान को धूल चटाने की तैयारी कर रहे हैं इमरान हाशमी। लेकिन उनका ये सपना कितना सफल हो पाता है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा। फिलहाल इस फिल्म पर लोगों के मजेदार रिएक्शंस आने लगे हैं। आइए जानते हैं ऑडियंस को कैसा लगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर।

इस ट्रेलर को 54 मिनट में 2.1 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

'टाइगर 3' का ट्रेलर देख बोली जनता

जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ इसपर फैन्स और सोशल मीडिया के कॉमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही #Tiger3Trailer ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स ने कहा है कि सलमान खान का ये फ्रेम ही सारे रेकॉर्ड्स ध्वस्त करने के लिए काफी है।
एक ने कहा, 'ये स्पाई वर्स की बेस्ट फिल्म होनेवाली है। मनीष शर्मा की ये फिल्म स्पाई की सारी फिल्मों को पार करती दिख रही है।
कुछ ने कहा है- बेस्ट ट्रेलर ऑफ द इयर, सलमान खान के करियर का बेस्ट ट्रेलर , बेस्ट ट्रेलर ऑफ बॉलीवुड।

'आतिशबाजी तुमने शुरू की, खत्म मैं करूंगा', फिल्म के डायलॉग्स सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। ये फिल्म थिएटर को स्टेडियम बना डालेगा।

लोगों ने इमरान हाशमी के लुक और डायलॉग की भी खूब तारीफ की है और कहा है कि - इमरान का वॉइस ओवर और उनकी कहानी रीढ़ की हड्डियों तक में सिहन पैदा करने वाली है।

12 नवंबर को 'टाइगर 3' हो रही रिलीज

बता दें कि 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो में होंगे, हालांकि ट्रेलर में उनकी कोई झलक नहीं दिखी है। ऐसे में दोनों एक्टर्स के डायहार्ड फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या कोई और ट्रेलर आएगा जिसमें टाइगर और पठान मुश्किल हाला से लड़ते हुए एक-दूसरे के साथ खड़े होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.