सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब दोबारा होगी प्रक्रिया:30 जून है आईएफएस के लिए सेल्फ अप्रेजल भरने की अंतिम तारीख, ​​​बनाने होंगे नए नियम

Updated on 23-05-2025 12:59 PM

भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों की सालाना परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) की प्रक्रिया जून में शुरू होनी है। आईएफएस के लिए सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट भरने की अंतिम तारीख 30 जून है। राज्य सरकार को इससे पहले ही पीएआर के नए नियम बनाने होंगे।

पिछले साल 29 जून 2024 के सरकारी आदेश के आधार पर यदि किसी आईएफएस अधिकारी की अप्रेजल रिपोर्ट किसी आईएएस अधिकारी द्वारा भरी गई है, तो उसे सुप्रीम कोर्ट के बुधवार के आदेश के आधार पर शून्य माना जाएगा। इन्हें ऐसी पीएआर को फिर से नए नियमों के तहत भरना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गोदावर्मन केस में सुनवाई के दौरान मप्र सरकार के 29 जून 2024 के आदेश को बदलते हुए वरिष्ठ आईएफएस अफसरों से अधिकार छीनकर आईएएस अफसरों को सौंप दिए थे। इसमें एसीएफ, डीएफओ, सीएफ, सीसीएफ और एपीसीसीएफ के एपीआर लिखने के वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) के अधिकार विभाग के प्रमुख सचिव या अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अपने पास ट्रांसफर कर लिए थे। जिलों में पदस्थ आईएफएस अफसरों की एपीआर पर कलेक्टर और संभागायुक्त से टिप्पणी लेने की भी व्यवस्था बनाई गई थी।

एक सीनियर आईएफएस अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के पास सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यदि एक माह के भीतर राज्य शासन एपीआर के नए नियम जारी नहीं करता या 29 जून 2024 से पहले लागू नियमों को बहाल नहीं करता है, तो राज्य शासन को कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का सामना करना पड़ेगा। मप्र में आईएफएस की स्वीकृत संख्या 180 है, इनमें से 122 कार्यरत हैं। जबकि 39 केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

तीन चरणों में भरी जाती है एपीआर एपीआर भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। पहले चरण में 1 से 30 जून के बीच सभी अधिकारी खुद ही अपनी सालाना परफॉर्मेंस को लेकर सेल्फ अप्रैजल रिपोर्ट भरेंगे। इसके बाद अगले एक माह यानी 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच रिपोर्टिंग अथॉरिटी (वरिष्ठ अधिकारी) उसका रिव्यू कर अपने कमेंट देंगे।

इसके बाद अगले एक माह के भीतर रिपोर्टिंग अथॉरिटी से वरिष्ठ स्तर के अधिकारी, जो एक्सेप्टिंग अथॉरिटी होते हैं, उसे स्वीकार करेंगे। अफसरों के प्रमोशन और बड़ी जिम्मेदारियां देने में पीएआर की अहम भूमिका होती है। इसलिए एक माह के भीतर एपीआर के नए नियम बनाए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.