गोल्ड और सिल्वर के बाद अब ब्रॉन्ज, मरियप्पन थंगावेलु ने पैरालंपिक में लगाई मेडल की हैट्रिक

Updated on 04-09-2024 12:31 PM
पेरिस: पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। भारतीय पैरा एथलीटों ने पुरुषों की ऊंची कूद के एक ही इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए। शरद कुमार ने सिल्वर मेडल जीता तो मरियप्पन थंगावेलु ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। पुरुषों की ऊंची कूद के टी63 कैटेगरी में शरद कुमार ने 1.88 मीटर की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, मरियप्पन थंगावेलु ने 1.85 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

लगातार तीन पैरालंपिक में थंगावेलु को मेडल


शरद कुमार ने पिछले पैरालंपिक खेलों में भी कांस्य पदक जीता था और इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए रजत पदक जीता। मरियप्पन थंगावेलु लगातार तीसरे पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 2016 में गोल्ड, 2020 में सिल्वर और इस बार ब्रॉन्ज जीता है। अमेरिका के एज्रा फ्रेच ने 1.94 मीटर की नई पैरालंपिक रिकॉर्ड छलांग लगाकर गोल्ड जीता।

शैलेश कुमार चौथे नंबर पर रहे


मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार और शरद कुमार तीनों ही पदक की दौड़ में थे। शैलेश कुमार चौथे नंबर पर रहे और मेडल जीतने से चूक गए। उनकी बेस्ट छलांग 1.85 मीटर की रही। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी है। शरद कुमार ने 1.88 मीटर की छलांग के साथ टी42 इवेंट का पैरालंपिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।इस इवेंट में टी42 के साथ ही टी63 कैटेगरी के एथलीट हिस्सा लेते हैं।

भारत के 20 मेडल हुए पूरे


मंगलवार को दल ने 5 पदक अपने नाम किए। शरद और मरियप्पन के अलावा अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। इससे कुछ देर पहले दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर - T20 में ब्रॉन्ज जीता था। इससे पहले सोमवार को भारत के खाते में 10 मेडल आए थे। भारत के पेरिस पैरालंपिक में अभी तक कुल 20 मेडल हो चुके हैं। इससे पहले तोक्यो में भारत ने सबसे ज्यादा 19 मेडल जीते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.