
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के बाद अब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(आरजीपीवी) भी सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल प्रकरण को लेकर सख्ती दिखाई है। विवि प्रबंधन ने 455 विद्यार्थियों पर कार्यवाही करते हुए कुछ विद्यार्थियों की परीक्षाएं निरस्त की जाने की कार्यवाही की जाएगी। इसमें कई ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके पास मोबाइल जब्त किया गया है। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। अब परीक्षा समिति कार्यवाही वाले विद्यार्थियों को बुलाकर शपथ पत्र भरवाएगा। आरजीपीवी की परीक्षाओं पर विराम लग गया है । द्वितीय से लेकर आठवें सेमेस्टर तक की परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर 455 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। इसमें 10 से अधिक विद्यार्थी ऐसे थे, जिनके पास मोबाइल मिले हैं । इन विद्यार्थियों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अब आरजीपीवी उनकी परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक में लेगा।
455 विद्यार्थियों की एक-एक सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त होंगी
आरजीपीवी के नियमों के मुताबिक नकल करने वाले विद्यार्थी की सेमेस्टर परीक्षा निरस्त होती है। वर्तमान में खत्म हुई परीक्षाओं में शामिल 455 विद्यार्थियों की एक-एक सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त होंगी, क्योंकि ये विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए पकड़े गए हैं। उड़नदस्तों ने उन्हें परीक्षा हाल में नकल करते हुए दबोचा है। उनके खिलाफ नकल प्रकरण बनाने के बाद उनकी नकल की पर्ची और उत्तर पुस्तिका को आरजीपीवी भेज दिया है। इन विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरजीपीवी ने फाइल तैयार कर दी गई है। रिजल्ट जारी होने के साथ उनके नकल प्रकरण को उजागर करते हुए उनकी परीक्षा निरस्त की जाएगी। उन्हें अब वर्तमान में दी गई सेमेस्टर परीक्षा आगामी सेमेस्टर में देना होगी ।