भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट

Updated on 04-05-2024 02:35 PM

भारत में मौजूद अफगानिस्तान की डिप्लोमैट को मुंबई एयरपोर्ट से 25 किलो सोने की तस्करी करते पकड़ा गया है। रिपोर्ट में इसका खुलासा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की कॉन्सुल जनरल जाकिया वर्दाक दुबई से भारत में 18.6 करोड़ के सोने की तस्करी करने की फिराक में थीं।

उन्होंने अपने कपड़ों में सोने के बार छिपाए हुए थे। डिप्लोमैट को 25 अप्रैल को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। हालांकि, इसकी जानकारी अब सामने आई। वर्दाक के खिलाफ केस दर्ज करके सोने को जब्त कर लिया गया है।

डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी की वजह से नहीं हुई गिरफ्तारी
रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टम्स ऐक्ट 1962 के तहत अगर किसी व्यक्ति के पास से जब्त हुए सोने की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा होती है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार करके आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है। हालांकि, वर्दाक के पास अफगानिस्तान की तरफ से जारी हुआ डिप्लोमैटिक पासपोर्ट है। डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी की वजह से फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

वर्दाक ने कहा, "मुझे ये आरोप सुनकर हैरानी हुई है। मैं अफगानिस्तान के कॉन्सुलेट ऑफिस में काम करती हूं। फिलहाल मेडिकल जरूरतों की वजह से मुंबई में नहीं हूं।"

रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को अपने सूत्रों के जरिए इस मामले की जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए दर्जनों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

25 अप्रैल को DRI ने एयरपोर्ट गेट पर पकड़ा
58 साल की जाकिया अपने बेटे के साथ 25 अप्रैल को शाम की एक फ्लाइट से मुंबई लौटी थीं। दोनों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए ग्रीन चैनल का इस्तेमाल किया था। इसका मतलब होता है कि उनके पास ऐसा कोई सामान नहीं है, जो कस्टम डिपार्टमेंट को चेक कराना जरूरी हो। एग्जिट गेट पर DRI के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

जाकिया और उनके बेटे के पास 5 ट्रॉली बैग, एक हैंड बैग, एक स्लिंग बैग और एक नेक पिलो था। डिप्लोमैट होने की वजह से उनके बैगेज पर कोई टैग या मार्क नहीं लगा था। DRI अधिकारियों ने उनसे बैग में गोल्ड होने को लेकर सवाल पूछा था, लेकिन दोनों ने इन दावों को नकार दिया। इसके बाद उनके बैग की जांच हुई और उसमें सोना नहीं मिला।

DRI की महिला अधिकारी वर्दाक को पूछताछ और तलाशी के लिए दूसरे कमरे में ले गई। यहां डिप्लोमैट की जैकेट, लेगिंग, घुटने की कैप और बेल्ट में सोना बरामद हुआ। इसमें 1 किलो के वजन वाले 24 कैरेट सोने के 25 बार शामिल थे। वर्दाक के पास सोने की वैधता से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं थे।

भारत में अफगानिस्तान की पहली महिला डिप्लोमैट हैं जाकिया वर्दाक
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार के दौरान जाकिया वर्दाक को भारत में पहली महिला डिप्लोमैट नियुक्त किया गया था। गनी सरकार को हटाकर तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।

भारत ने तालिबान की सत्ता को मान्यता नहीं दी है। इसके बावजूद अफगानिस्तान के मिशन्स मुंबई और हैदराबाद में कॉन्सुलर सेवाएं देते हैं। कुछ महीने पहले भारत में अफगानिस्तान की एम्बेसी को बंद कर जिया गया था। हालांकि, अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास अपनी सेवाएं दे रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
Advt.