विद्यार्थियों के प्रवेश, परीक्षा और परिणाम निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित हो: उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

Updated on 10-01-2024 11:37 AM

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय परिदृश्य एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों एवं राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप विभागीय कार्ययोजनाओं पर तीव्रता से क्रियान्वयन हो। श्री परमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ 100 दिवस के लिए विभागीय कार्ययोजना पर बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रवेश, परीक्षा और परिणाम निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्र समय पर प्रारंभ हों, नियत समय पर परीक्षाएं होकर निर्धारित समयावधि पर परिणाम जारी करने के लिए दृढ़ता से क्रियान्वयन करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसरण में विभागीय परिदृश्य और प्रदेश में शिक्षा नीति पर क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति पर सूक्ष्मता से चर्चा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि कन्या महाविद्यालय परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री के सी गुप्ता, उप सचिव श्रीमती संज्ञमित्रा गौतम, मंत्रालय एवं संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.