कोलार सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

Updated on 25-11-2023 01:46 PM

Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोलार तिराहा गेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक बनाए जा रहे 15 किलोमीटर सिक्सलेन रोड के बीच में जितने भी अतिक्रमण आ रहे हैं अब उन्हें जल्द से जल्द तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फिर प्रशासन का बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए नियमित रूप से चार टैंकरों से पानी का छिड़काव किया जाएगा। यह निर्देश कोलार सिक्स लेन रोड निर्माण कार्य के पैदल निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए हैं। इस दौरान एसडीएम अंशुल खरे, एसडीएम आशुतोष सिंह नगर निगम, प्रशासन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे बता दें कि कोलार सिक्स लेन रोड निर्माण के दौरान उड़ रही धूल से आमजन परेशान है। इस मुद्दे को नवदुनिया ने शुक्रवार के अंक में पहले पेज पर, विकास तो हो रहा है... पर ट्रैफिक जाम और धूल कर रहे परेशान शीर्षक से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बोले अतिक्रमण बन रहा रूकावट

कलेक्टर ने रोड का पैदल निरीक्षण किया तो मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि अभी भी कई स्थानों पर अतिक्रमण है। इसके चलते काम में रूकावट आ रही है, जिसे हटाया जाना जरूरी है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधितों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दें । इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाए तो एसडीएम नियमानुसार कार्रवाई करें। अतिक्रमण की वजह से सड़क निर्माण का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए ।

उड़ती धूल देख करवाया पानी का छिड़काव

कलेक्टर ने कोलार तिराहा से चूनाभट्टी, सर्वधर्म, मंदाकिनी,दानिश कुंज होते हुए आलोकधाम तक सड़क निर्माण कार्य का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान धूल उड़ने से लोग परेशान हो रहे थे तो उन्होंने तत्काल टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया । साथ ही निर्देश दिए हैं कि अब चार टैंकर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करेंगे। जिससे धूल उड़ने की समस्या न हो ।उन्होंने कार्य की भौतिक प्रगति देखी और अधिक गति से करने के लिए कहा है ।इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि सड़क निर्माण जिस गति से किया जा रहा है उससे एक तरफ का काम जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

इनका कहना है

कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का अधिकारियों सहित निरीक्षण किया है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही पानी के टैंकरों से नियमित छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।

                                                                                                        आशीष सिंह, कलेक्टर भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.