भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने प्रशासन ने कसी कमर, सर्वे शुरू

Updated on 17-07-2024 02:54 PM
भोपाल। शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त वयस्कों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद इनके पुनर्वास के प्रयास भी किए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं।इसमें लिप्त लोगों की पहचान कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।


सर्वे के साथ की जाएगी कार्रवाई

एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि तहसीलदार द्वारा गोविंदपुरा क्षेत्र में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत भीख मांगने वाले व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण, पहचान, मोबिलाइजेशन, पुनर्वास और आजीविका के उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जो भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों का उपयोग कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कलेक्टर ने पांच महीने पहले भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए दल गठित करने के निर्देश दिए थे। इस पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त संचालक ने सोमवार को तहसीलवार दल गठित कर दिए हैं। इन दलों में एमपीनगर, गोविंदपुरा, कोलार, शहर, बैरागढ़, हुजूर, टीटीनगर तहसील के तहसीलदार को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह काम भी करेंगे दल

भिक्षावृत्ति रोकने के लिए गठित दल भीख मांगने में लिप्त व्यक्तियों के लिए आश्रय, भोजन, कपड़े, विस्तर, चिकित्सा सुविधाएं, परामर्श और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। इसकी शुरूआत दलों ने कर दी है। इसके अलावा चौराहों, सड़कों, धार्मिक स्थानों, ऐतिहासिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक भिक्षावृत्ति स्थानों के हाटस्पाट को चिह्नित कर सर्वे किया जाएगा।

भिक्षावृत्ति में 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे

राजधानी में पांच हजार से अधिक भिखारी हैं, जिनमें आधे से ज्यादा पांच से 16 साल के बच्चे हैं। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अलावा शिक्षा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग को जमीन पर उतरकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.