इंदौर से चलने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, 30 नवंबर तक सफर होगा आसान, जारी हुई तारीखवार लिस्ट

Updated on 16-11-2024 12:22 PM

इंदौर । इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की 12 जोड़ी ट्रेनों में वेटिंग कम करने के लिए शुक्रवार से 30 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। शुक्रवार से 29 नवंबर तक इंदौर से चलने वाली इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस (20957) और 16 से 30 नवंबर तक नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस (20958) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाएंगे।


लिस्ट में मालवा और कामाख्या एक्सप्रेस भी शामिल

  • इसी प्रकार 9 और 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर कोचुवेली एक्सप्रेस (20932) में और 22 और 29 नवंबर को कोचुवेली से चलने वाली कोचुवेली इंदौर एक्सप्रेस (20931) थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 17 एवं 24 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (19337) में और 18 व 25 नवंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला इंदौर एक्सप्रेस (19338) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 15 से 30 नवंबर तक महू से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) और 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से महू के लिए चलने वाली (12920) मालवा एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 21 और 28 नवंबर को महू से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में और 24 नवंबर व 1 दिसंबर को कामाख्या से महू के लिए चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 19 और 26 नवंबर को महू से नागपुर के लिए चलने वाली और 20 नवंबर व 27 नवंबर को नागपुर से महू के लिए चलने वाली नागपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • इन ट्रेनों में भी लगेंगे अतिरिक्त कोच

    • 15 से 30 दिसंबर तक इंदौर- मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
    • 18 नवंबर से 03 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
    • 17 नवंबर से 29 दिसंबर तक महू-यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
    • 19 नवंबर से 31 दिसंबर तक यशवंतपुर-महू एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
    • 15 से 30 नवंबर तक इंदौर दौंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
    • 16 नवंबर से 01 दिसंबर तक दौंड-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
    • 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक इंदौर-असरवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
    • 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक असरवा- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
    • 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर- वेरावल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
    • 27 नवंबर को वेरावल- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
    • 23 और 30 नवंबर को इंदौर- बीकानेर एक्सप्रेस एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।
    • 24 नवंबर और 01 दिसंबर को बीकानेर- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.