सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक्टर रोनित रॉय को कार बेचनी पड़ी अक्षय, बिग बी ने की मदद

Updated on 11-12-2023 02:48 PM

एक्टर रोनित रॉय फिल्मों के अलावा बिजनेस भी करते हैं। उनका खुद का सिक्योरिटी एजेंसी है, जिसके जरिए वो बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराते हैं। एक रिसेंट इंटरव्यू में रोनित ने कहा कि कोविड के वक्त उनकी हालत बहुत खस्ता हो गई थी।

सिक्योरिटी गार्ड्स को सैलरी देने तक का पैसा नहीं आ रहा था। अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए उन्हें अपनी कार तक बेचनी पड़ी थी। रोनित ने कहा कि उस वक्त अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और करण जौहर ने काफी दरियादिली दिखाई थी। बिना सर्विस लिए उन्होंने पेमेंट करना जारी रखा। इससे कुछ हद तक रोनित को काफी मदद मिली थी।

130 लोगों को सैलरी देनी थी, रोनित की हालत पैसे देने जितनी नहीं थी
रोनित रॉय ने लहरें रेट्रो से बात करते हुए कहा- कोविड के वक्त 130 कर्मचारी मेरे फर्म में काम करते थे। उनकी फैमिलीज का भी ध्यान रखना पड़ता था। कुछ महीने पहले तक मेरे पास काम भी नहीं था। मैंने ज्यादा काम भी नहीं किया था।

इसके बाद भी मैंने सोचा कि अपने सभी कर्मचारियों को पूरी सैलरी दूंगा। हालांकि मेरे पास सैलरी देने जितना पैसा नहीं था। फिर मैंने देखा कि घर में बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जिसका कोई यूज नहीं है।

एक मिनी कूपर को बेचा, कुछ और लग्जरी सामानों को हटाया
रोनित ने कहा- मेरे पास कुछ गाड़ियां थीं जिन्हें मैं काफी दिनों से यूज नहीं कर रहा था। एक मिनी कूपर थी, जिसे मैं कभी चलाता ही नहीं था। घर में कुछ और लग्जरी सामान थे। इन सबको बेच कर मैंने अपने कर्मचारियों को उनकी सैलरी दे दी। मैंने उनके ऊपर कोई उपकार नहीं किया। यह करना मेरी जिम्मेदारी थी।

अक्षय, बिग बी और करण जौहर की वजह से 30 गार्ड्स को सैलरी दे पाया
रोनित रॉय ने आगे कहा- अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और करण जौहर ने उस वक्त दरियादिली दिखाई थी। बिना सर्विस के भी उन्होंने मुझे पेमेंट करना जारी रखा। इससे कम से कम 130 में से 30 सिक्योरिटी गार्ड्स का काम चल गया। यह मेरे लिए एक बड़ा रिलीफ था।

बता दें कि रोनित ने 2000 की शुरुआत में यह बिजनेस करना शुरू किया था। उस वक्त लगान की शूटिंग चल रही थी। रोनित की सिक्योरिटी एजेंसी ने ही आमिर को सुरक्षा दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.