एक्टर फैसल कुरैशी बोले- बैन हटाने से इंडस्ट्री को 600 से 700 करोड़ तक का फायदा होगा

Updated on 01-01-2024 03:03 PM

2019 से पाकिस्तान में इंडियन फिल्म की स्क्रीनिंग पर पूरी तरह से बैन लग गया है। हालांकि, इसके बाद भी वहां के दर्शकों की पहली पसंद भारतीय फिल्में ही हैं। कई अवसर पर पाकिस्तानी एक्टर्स भी इस बात का सपोर्ट करते नजर आए हैं।

हाल में पाकिस्तानी एक्टर फैसल कुरैशी का कहना है कि उनके मुल्क में भारतीय फिल्में जरूर रिलीज होनी चाहिए। इससे मात्र ही वहां की इंडस्ट्री में ग्रोथ देखने को मिलेगा। बैन हटाने से इंडस्ट्री को 600 से 700 करोड़ तक का फायदा भी होगा।

फैसल ने कहा- सरकार को भारत के साथ रिश्ता सुधारना चाहिए

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, फैसल कुरैशी ने कहा वो सच्चे देशभक्त हैं, लेकिन अगर पाकिस्तानी सिनेमा चलाना है, तो भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कहने में वो बहुत स्वार्थी हो रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तानी दर्शक भारतीय फिल्में ही देखना चाहते हैं। सरकार उन पर अपनी मनमर्जी नहीं थोप सकती और उन्हें भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए काम करना चाहिए।

बैन से पहले दर्शक सिर्फ भारतीय फिल्में देखने ही थिएटर जाते थे

उन्होंने आगे खुलासा किया कि बैन से पहले पाकिस्तानी फिल्में और टीवी शोज ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाए जा रहे थे, जबकि लोग केवल भारतीय फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते थे। इससे देश के रेवेन्यू को बहुत फायदा हुआ था।

फैसल का कहना है कि पाकिस्तान सरकार को भारतीय फिल्मों पर से प्रतिबंध हटाने की जरूरत है क्योंकि यह हमारे रेवेन्यू को बढ़ने से रोक रहा है।

बता दें, पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लग गया था। पाकिस्तान का 50% रेवेन्यू भारतीय फिल्मों से आता था, लेकिन बैन लगने के बाद इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ा।

क्टर, प्रोड्यूसर और टेलीविजन होस्ट हैं फैसल

फैसल कुरैशी को 'टोबा टेक सिंह', 'इश्क इबादत', 'बाबा जानी' जैसे पाकिस्तानी टेलीविजन शो में उनके काम के लिए जाना जाता है। वो 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं।

वो एक एक्टर होने के साथ प्रोड्यूसर और टेलीविजन होस्ट भी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.