एक्टर अंगद बेदी ने 400 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल, कहा- पिता बिशन सिंह बेदी की थी चाहत

Updated on 30-10-2023 03:07 PM
हाल ही में पिता बिशन सिंह बेदी को खो चुके अंगद बेदी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने दुबई में हुए एक ओपन ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स 2023 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत की है। अंगद इसके अलावा क्रिकेट की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहे हैं और नाम कमा चुके हैं। वो बात अलग है कि उन्होंने अपने पिता की तरह भारत के लिए नहीं खेला। मगर पहचान जरूर बनाई है।

अनुभवी एथलीटों के खिलाफ कम्पीट करते हुए, अंगद बेदी ने अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 67 सेकंड में दौड़ पूरी की। यह उपलब्धि उनके फलते-फूलते एक्टिंग करियर के साथ-साथ एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आई है। इस साल की शुरुआत में, अंगद बेदी ने खेल के प्रति रुचि दिखाई थी और मुंबई में आयोजित एक टूर्नामेंट में अपना पहला सिल्वर मेडल जीता था।

कोच ने दी अंगद बेदी को ट्रेनिंग

कोच ब्रिंस्टन मिरांडा के मार्गदर्शन में, अंगद बेदी ने अपनी स्किल्स को निखारा। कोच ब्रिंस्टन मिरांडा, जो वर्तमान में 400 मीटर बैरियर रेस में ग्लोबल रैंकिंग में 5वें स्थान पर हैं और 7 साल से एशिया नंबर 1 भी हैं, ने अंगद की जीत की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर टूर्नामेंट की फोटोज भी शेयर की हैं। उन्होंने इस जीत को अपने

पिता को डेडिकेट किया मेडल

अंगद बेदी ने जीत पर कहा, 'यह जीत मेरे पिता को समर्पित है, वह हमेशा कहते थे कि अपना सिर नीचे रखो और अपने काम को बोलने दो। मैं हमेशा उनसे प्रेरित रहा हूं। मैंने यह दौड़ इसलिए की क्योंकि मेरे पिता ऐसा चाहते थे। यह उनका और उनकी विरासत का सम्मान करने का मेरा तरीका है। खेल भावना मेरे खून में है। और मैं वही करना चाहता हूं जो मेरे पिता ने मुझसे उम्मीद की होगी। मैंने यह दौड़ उनके और उनके मूल्यों के सम्मान में की थी। मैं कोच ब्रिंस्टन मिरांडा के मार्गदर्शन के लिए भी बहुत आभारी हूं, जिनकी विशेषज्ञता ने मेरी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.