
अखिलेंद्र कहते हैं कि मैंने वेब सीरीज में डेब्यू नहीं किया। इसका मुख्य कारण है कि मैं दर्शकों के बीच अश्लीलता नहीं परोस सकता, गाली नहीं दे सकता हूं। मेरा मानना है कि एक कलाकार सिर्फ पैसा और नाम कमाने के लिए ही नहीं है। उसका एक दायित्व समाज के प्रति भी है। जब कोई कलाकार समाज के प्रति अपना दायित्व नहीं निभाता है, तो वह कलाकार नहीं है। समाज से बढ़कर कर नहीं है। वहीं कुछ वेब सीरीज की वजह से समाज में गलत असर पड़ रहा है।
अखिलामृतम में अध्यात्म
अखिलेंद्र कहते हैं कि कोविड के दौरान लिखना शुरू किया। एक कविता अखिलामृतम नाम से लिखी, जो कि अध्यात्म से जुड़ी है। इसके अलावा एक ब्रह्मा मूर्ति कविताएं भी है। आने वाले समय में अभिनय किताब लिखने वाला हूं। अभी एक किताब पर भी काम कर रहा हूं, जो पाठकों के बीच आने वाली है।