भोपाल में गैंगरेप के बाद छात्रा का अबॉर्शन कराया:लव जिहाद के आरोपी जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में कैद, 4-4 कैदी नजर रख रहे

Updated on 12-05-2025 01:07 PM

भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने एक छात्रा का अबॉर्शन भी कराया था लेकिन गर्भपात कराने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं, पुलिस इस गिरोह को फंडिंग करने वालों का भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। गैंग के पास महंगी कारें, लग्जरी गैजेट्स थे। हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल था। यह सब उन्हें कहां से और कैसे मिलता था, इसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है।

पुलिस को यह भी नहीं पता कि इस संगठित गिरोह में कुल कितने लोग शामिल थे? अभी तक गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी- फरहान खान, सैयद अली, साहिल, नबील और साद को भोपाल सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। सभी को ब खंड की अलग-अलग बैरकों में बंद किया गया है। आरोपियों को एक-दूसरे से मिलने या बातचीत तक की अनुमति नहीं है।

गुमसुम हैं फरहान और अली, नशे की मांग नहीं की जेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर हर आरोपी की निगरानी के लिए चार-चार कैदियों को नियुक्त किया है, जो उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। आरोपियों की हर छोटी-बड़ी हरकत की रिपोर्ट जेल प्रशासन को रोजाना दी जा रही है।

फरहान और अली जेल में शांत हैं। वे न तो किसी कैदी से बात करते हैं और न ही किसी विशेष सुविधा की मांग कर रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि कॉलेज पार्टियों के दौरान कभी-कभी गांजे का सेवन किया करते थे। जेल प्रशासन ने दोनों को उन कैदियों के बीच रखा है, जो जेल में गुप्त सूचनाएं देने के लिए विश्वसनीय माने जाते हैं।

क्लब-90 बना था गैंग का अड्डा, अवैध हिस्सा तोड़ा जांच में सामने आया है कि क्लब-90 रेस्टोरेंट ही आरोपियों का स्थायी अड्डा था। यहां छात्राओं को बुलाकर केबिन और प्राइवेट रूम्स में उनसे गलत काम कराए जाते थे। राज्य महिला आयोग ने पुलिस से पूछा है कि जब यह बात सामने आ गई थी, तो अब तक रेस्टोरेंट संचालक पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? 5 मई को प्रशासन ने क्लब-90 के अवैध हिस्से को तोड़ दिया है।

फरहान के लिए लड़कियां पहुंचाता था साद गिरफ्तार आरोपी साद उर्फ शम्सुद्दीन फरहान के लिए लड़कियों को क्लब और अन्य ठिकानों तक पहुंचाने और वापस छोड़ने का काम करता था। साद पेशे से मैकेनिक है और ऐशबाग इलाके का रहने वाला है। फरहान से उसकी दोस्ती सेकेंड हैंड गाड़ियों के धंधे के दौरान हुई थी।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि फरहान ने साद की मदद से कई बार छात्राओं को अनजान युवकों के पास भी भिजवाया। पुलिस अब इस आधार पर आरोपियों की संख्या और बढ़ा सकती है।

पहले मोबाइल जब्त हुआ, फिर FIR दर्ज की गई फरहान पहले इंदौर की एक पीड़िता के घर जाकर हंगामा कर चुका था। इसके बाद पीड़िता ने अपने दोस्त को इस बारे में बताया। दोस्त ने पुलिस को सबूत दिए, जिनमें वीडियो, फोटो और चैटिंग शामिल थीं। इसके आधार पर पुलिस ने पहले धारा 151 में फरहान को गिरफ्तार किया और बाद में पीड़िताओं के बयान लेकर FIR दर्ज की। फिर रिमांड लेकर दोबारा पूछताछ शुरू हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.