कभी नए कपड़े तक नहीं खरीद पाते थे अभिषेक बच्चन शेयर किया पुराना किस्सा

Updated on 27-12-2023 01:56 PM
एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे डायरेक्टर जेपी दत्ता ने उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया था और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला मौका दिया। इससे पहले दो साल तक कई डायरेक्टर्स उन्हें रिजेक्ट कर चुके थे। इंटरव्यू में अभिषेक ने सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि पिता अमिताभ बच्चन के स्ट्रगल पर भी बात की।

पापा के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचा तो लाइफ चेंज हो गई: अभिषेक
Galatta Plus को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा- ‘मैं हमेशा से ही मूवी स्टार बनना चाहता था इसलिए मैंने कई डायरेक्टर्स से मुलाकात की पर उनमें से कोई भी अमिताभ बच्चन के बेटे को लॉन्च करने की रिस्पॉन्सिबिलिटी नहीं लेना चाहता था। फिर मैंने और मेरे एक दोस्त के साथ मिलकर अपनी स्क्रिप्ट लिखने का फैसला किया, पर वो भी पूरी ही नहीं हो पाई। फिर एक दिन मैं पापा के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचा, जहां से मेरी लाइफ चेंज हो गई।’

‘उस वक्त मेरे पास ज्यादा कपड़े नहीं हुआ करते थे’
अभिषेक ने आगे बताया, ‘20 साल पहले जब फिल्मफेयर अवॉर्ड्स होते थे तो एक्टर्स को एक महीने पहले से ही तय करना होता था कि वो इवेंट पर क्या पहनेंगे। उस दौर में कोई रेंट पर या फ्री आउटफिट्स नहीं देता था, हमें खुद खरीदने पड़ते थे। उस दिन कोई शाम की शिफ्ट में शूटिंग नहीं करता था। पूरी इंडस्ट्री इस अवॉर्ड नाइट में शामिल होती थी फिर चाहे कोई नॉमिनेट हो या ना हो।

हालांकि, जब पापा ने कहा कि इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में मैं उनके साथ जाऊंगा तो में सोच रहा था कि मैं क्या पहनूंगा? अब यह कहने में अजीब लगता है पर उस वक्त मेरे पास ज्यादा कपड़े नहीं हुआ करते थे और ना ही हम नए आउटफिट्स अफोर्ड कर सकते थे। हम उस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे थे और कोशिश करते थे कि लोगों को वो दिखाई ना दे।’

इस तरह अभिषेक को ऑफर हुई ‘रिफ्यूजी’
आगे का किस्सा बताते हुए अभिषेक बोले, ‘मेरे पास पहनने के लिए कुछ भी फॉर्मल नहीं था और मुझे लगा जींस-टीशर्ट पहनकर जाना अच्छा नहीं लगेगा। फिर मैंने उस अवॉर्ड फंक्शन में वो शेरवानी पहनी जो मैंने कुछ साल पहले बहन की शादी में पहनी थी।’

उस साल जेपी दत्ता को फिल्म बॉर्डर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था और जब वो स्टेज से नीचे उतर रहे थे तब उन्होंने मुझे देख। दो दिन बाद उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया और फिर मुझे फिल्म ऑफर की।’

अभिषेक ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बाॅलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म से उनके अपोजिट करीना कपूर ने डेब्यू किया था। जूनियर बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म स्पोर्टस-ड्रामा घूमर थी। इसे आर बाल्की ने डायरेक्ट किया था।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.