आरोन जोन्स ने मारा 100 मीटर से भी लंबा मॉन्स्टर सिक्स, स्टेडियम के छत पर जाकर गिरी गेंद

Updated on 22-06-2024 12:26 PM
बारबाडोस: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के मुकाबले में 22 जून को दोनों सह मेजबान अमेरिका और वेस्टइंडीज एक दूसरे के आमने-सामने हैं। बारबाडोस के स्टेडियम में आरोन जोन्स की कप्तानी वाली अमेरिका को टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा। यूएसए की बल्लेबाजी इतनी खास नहीं रही। वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और 19.5 ओवर में 128 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए। खुद कप्तान आरोन जोन्स ने भी अपनी बल्लेबाजी से सबको निराश किया। उन्होंने 11 गेंद में केवल 11 रन बानए। लेकिन जोन्स ने अपनी पारी में एक छक्का जरूर लगाया था, जिससे उन्होंने महफिल लूट ली।

आरोन जोन्स ने मारा 101 मीटर का लंबा छक्का

दरअसल, अमेरिका की पारी का 8वां ओवर वेस्टइंडीज की तरफ से तेज तर्रार गेंदबाज अल्जारी जोसेफ डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर आरोन जोन्स स्ट्राइक पर थे। 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जोसेफ ने जोन्स को थोड़ी छोटी गेंद की, जोकि उनके बैट पर अच्छे तरीके से आई। आरोन जोन्स ने गेंद को डीप मिड विकेट के ऊपर से मारा और गेंद को सीधा बाउंड्री के बाहर भेज दिया। गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। यह 101 मीटर का छक्का था। जोन्स के इस गजब के शॉट ने महफिल लूट ली।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने की शानदार बॉलिंग

रोवमेन पॉवेल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सफल रहा। उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और अमेरिका की धज्जियां उड़ा दी। स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने 3-3 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ के हाथ भी 2 विकेट लगे। वहीं एक सफलता गुडाकेश मोती को भी मिली।

अमेरिका के लिए सर्वाधिक 29 रन एंड्रीज गौस ने बनाए। 2 विकेट लेकर इस मैच में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सैमुअल बद्री की बराबरी की है। दोनों के अब 11-11 विकेट हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.