इस दिन शादी करने जा रही हैं आमिर की बेटी आइरा खान, मां-पापा ने मेहमानों से वेडिंग कार्ड में की है खास गुजारिश

Updated on 20-12-2023 02:36 PM

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा जल्द ही शादी करने वाली हैं और अब फाइनल डेट भी सामने आ गई है। आइरा लंबे समय से सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। दोनों की सगाई पिछले साल 2022 में हुई थी और अब कपल का ये इंतजार खत्म होनेवाला है। दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

आइरा खान और नुपुर की शादी का कार्ड सामने आया है, जिसमें दोनों लिखा गया है कि वे अगले महीने 13 जनवरी 2024 को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी शादी कहीं और नहीं बल्कि मुंबई में ही काफी ग्रैंड तरीके से हो रही है। आइरा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।


शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से गुजारिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी की शादी के लिए आमिर खान के साथ उनकी एक्स वाइफ रीना भी खूब तैयारियां कर रहीं। खबर है कि इस शादी में कई बड़ी फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। शादी के वेन्यू को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। शादी में तोहफा लाने से किया इनकार सामने आए कार्ड में लिखा गया है, अपनी बेटी आयरा और नुपुर की शादी में आपको न्यौता देते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारे साथ शामिल हों। 13 जनवरी, शनिवार। लव प्रीतम, रीना और आमिर। इस कार्ड में आखिर में साफ लिखा हुआ है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमान सिर्फ आशीर्वाद दें।


दूल्हा-दुल्हन के लिए मांगा आशीर्वाद

इस कार्ड में दो शब्द लिखकर ये बताया गया है कि कोई अपने साथ गिफ्ट न लाएं। कार्ड पर शादी की तारीख के साथ लिखा है- Blessings Only यानी दूल्हा-दुल्हन को केवल आशीर्वाद दें।


पिछले साल आइरा और नुपूर की हुई थी सगाई

पहले दोनों की शादी की तारीख 3 जनवरी 2024 बताई गई थी। कपल की सगाई् पिछले साल नवंबर 2022 में हुई थी। आइरा आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना की बड़ी बेटी हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.