कॉफी विद करण-8 के फाइनल गेस्ट होंगे आमिर-किरण तलाक के बाद पहली बार किसी शो पर साथ नजर आएंगे

Updated on 03-01-2024 03:37 PM

कॉफी विद करण का आठवां सीजन पिछले साल 26 अक्टूबर को शुरू हुआ था। शो के इस सीजन के अब तक 10 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं।

अब सुनने में आया है कि इस सीजन के 13वें यानी फाइनल एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ कॉफी काउच पर नजर आएंगे। यह एपिसोड 18 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

दोनों ही करण के शो पर आने को तैयार नहीं थे
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आमिर और किरण दोनों ही इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में आने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘लापता लेडीज’ के बारे में सोचकर शो पर आने के लिए तैयार हो गए। इस फिल्म को किरण ने डायरेक्ट किया है जो 1 मार्च को रिलीज होगी। वहीं आमिर इसके प्रोड्यूसर हैं। सुनने में आया है कि एपिसाेड में दोनों ने अपने तलाक समेत हर एक मुद्दे पर बात की।

2021 में हो गया था दोनों का तलाक
आमिर और किरण इससे पहले साथ में कई शोज और इंटरव्यूज में नजर आ चुके हैं पर यह पहला मौका है जब दोनों अपने तलाक के बाद किसी शाे पर साथ नजर आएंगे।

बता दें कि दोनों ने 3 जुलाई 2021 में अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। दोनों मिलकर 12 साल के बेटे आजाद राव खान की को-पैरेंटिंग करते हैं।

इससे पहले सीजन 4 में साथ नजर आए थे आमिर-किरण
इससे पहले आमिर और किरण कॉफी विद करण सीजन 4 के तीसरे एपिसोड में साथ नजर आए थे। यह 15 दिसंबर 2013 में रिलीज हुआ था। जहां आमिर इस साल 5वीं बार करण के शो का हिस्सा बनेंगे। वहीं किरण इस शो पर दूसरी बार नजर आएंगी।

पिछले सीजन में करीना के साथ गेस्ट बने थे आमिर
पिछले सीजन में आमिर, एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ कॉफी काउच पर नजर आए थे। उस एपिसोड में उन्होंने कहा था कि जो भी करण के कॉन्ट्रोवर्शियल काउच पर बैठता है, वो मुसीबत में पड़ जाता है।

सैफ-शर्मिला के एपिसोड ने बनाया रिकॉर्ड
इसी बीच शो के पिछले एपिसोड ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर के इस एपिसोड को एक हफ्ते में 6.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस एपिसोड में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। जहां सैफ ने अमृता सिंह के साथ शादी और तलाक पर बात की थी, वहीं शर्मिला ने 60 के दशक में करवाए अपने आइकॉनिक बिकिनी शूट पर बात की थी।

इस हफ्ते रिलीज होगा जान्हवी-खुशी का एपिसोड
शो का 11वां एपिसोड 4 जनवरी को रिलीज होगा जिसमें जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ कॉफी काउच पर नजर आएंगी। करण इसका प्रोमो रिलीज कर चुके हैं। वहीं 12वें एपिसोड में गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेसेस नीतू सिंह और जीनत अमान साथ नजर आएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.