आमिर खान बोले- मैं और मेरी बेटी 30 साल से थेरपी का लाभ उठा रहे हैं , वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर आइरा का वीडियो

Updated on 10-10-2023 02:07 PM
आज 10 अक्टूबर को दुनिया भर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे यानी विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोग बातें कर रहे हैं। इस मौके पर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर तमाम लोग सामने आए हैं। इनमें से एक आमिर खान और उनकी बेटी आइरा खान भी हैं, जिन्होंने World Mental Health Day 2023 पर एक वीडियो शेयर किया है और लोगों को कुछ खास और जरूरी सलाह दी है। यहां बताते चलें कि आमिर खान की बेटी खुद डिप्रेशन के दोर से निकल चुकी हैं और अब अपने अगस्तू फाउंडेशन के जरिए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता को लेकर काम किया करती हैं।

आमिर खान और आइरा खान ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे किसी भी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहे लोगों को इस बारे में एक्सपर्ट्स से बातचीत करने और सलाह लेने की बातें कर रहे हैं।

आमिर खान और आइरा ने शेयर किया वीडियो

आमिर खान कहते दिख रहे हैं- मैथ सीखने के लिए हम स्कूल या टीचर के पास जाते हैं। बेटी आइरा कहती हैं- या फिर ट्यूशन टीचर के पास। आमिर फिर कहते हैं- अगर बाल कटाना हो तो हम सैलून या दुकान जाते हैं, जहां वो इंसान हमारे बाल काटता है जो इस काम में ट्रेन है। आइरा कहती हैं- घर पर अगर फर्नीचर का काम हो या बाथरूम में प्लम्बिंग का काम तो हम उस व्यक्ति के पास जाते हैं जो काम जानता हो या आप बीमार हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं। आमिर कहते हैं- जिंदगी में ऐसे बहुत सारे काम हैं जो हम खुद नहीं कर पाते, जिसमें हमें किसी और व्यक्ति की मदद लगती है जो वो काम जानता है।

उन्होंने कहा- ऐसे समय हमें उनके पास जाना चाहिए जो हमारी मदद कर सकता है

आमिर ने कहा- और ऐसे फैसले हम बहुत आसानी से ले लेते हैं, बगैर किसी शर्म के बगैर किसी झिझक के,कार्पेंट्री का काम हो तो किसके पास जाएंगे कार्पेंटर के पास, जाहिर है कि बीमार हैं तो डॉक्टर के पास जाएंगे। आइरा ने कहा- इसी तरह जब हमें मानसिक या जज्बाती मदद की जरूरत पड़ती है हमें ऐसे व्यक्ति के पास जाना चाहिए, इसी आसानी से, बिना झिझक जो हमारी मदद कर सकता है, ट्रेन है, प्रफेशनल है।

आमिर ने कहा- 30 सालों से थेरपी का लाभ उठा रहे हैं हम

आमिर ने कहा- दूसरा मैं और मेरी बेटी आइरा पिछले 30 सालों से थेरपी का लाभ उठा रहे हैं और अगर आपको लगता है कि आप भी मानसिक या जज्बाती तकलीफों से गुजर रहे हैं, कोई स्ट्रेस है, कोई तकलीफ है तो आप भी किसी ऐसे से मदद ले सकते हैं जो प्रफेशनल है, ट्रेन है जो आपकी मदद कर सकता है। ऑल द बेस्ट।'

अगस्तू फाउंडेशन के जरिए आइरा करती हैं लोगों की मदद

आइरा ने इस दिशा में काम करते हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए अगस्तू फाउंडेशन लॉन्च किया है। वहीं आमिर और उनकी मां रीना दत्ता फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड में हैं। आइरा उस समय काफी छोटी थीं जब आमिर खान और रीना का तलाक हुआ। बताया गया था कि बचपन में इसी सदमे की वजह से वो परेशान रहने लगीं, लेकिन आइरा ने साफ किया था कि अपने डिप्रेशन के लिए वो उन्हें ब्लेम नहीं करती हैं। आइरा ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने इस बात का ध्यान रखा था कि तलाक को कोई बड़ी बात न बनाया जाए, लेकिन उस हालात को लेकर मेरे मन में एक अलग धारना बन गई थी।' उन्होंने ये भी कहा था कि वो अपने डिप्रेशन के लिए खुद को जिम्मेदार मानती हैं क्योंकि 20 साल तक वो ये सोचती रहीं कि कोई आपसे प्यार करे इसके लिए आपको दुखी होने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.