भोपाल में रावण दहन देखने पहुंचे युवक को आया हार्ट अटैक, एसीपी ने सीपीआर देकर बचाई जान

Updated on 13-10-2024 11:26 AM

 भोपाल । भोपाल शहर में रावण दहन के अवसर पर शनिवार रात विजय भूमि छोला मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था। वहां मौजूद एक युवक को अचानक पसीना आने लगा और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। उसके पास ही मौजूद एसीपी (अजाक) अजय तिवारी को माजरा भांपते देर नहीं लगी। उन्होंने समतल जमीन पर युवक को लिटाकर सीपीआर देना शुरू कर दिया।


मेहनत रंग लाई और 10 मिनट में युवक की चेतना वापस आ गई। उसके बाद उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचा दिया गया। एसीपी तिवारी ने बताया कि लगभग 35-40 वर्ष का युवक उनसे कुछ दूरी पर खड़ा था। उन्होंने देखा कि पसीन छलकने के साथ युवक के हाव-भाव बदलने लगे।

अचानक युवक लड़खड़ाकर वह गिर पड़ा। ट्रेनिंग लेने के कारण वह समझ गए कि युवक को हार्ट अटैक हुआ है। उन्होंने उसे कॉर्डियो प्लमोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देना शुरू किया। लगभग 10 मिनट के प्रयास से युवक की हालत में सुधार होने लगा। उसने आंखें खोल ली। युवक के साथ उसके स्वजन भी थे।


परिवार के लोग युवक को अस्पताल ले गए


युवक के मौत के मुंह से वापस आने के कारण कृतज्ञता जताने के लिए उन्हें शब्द ही नहीं सूझ रहे थे। वह युवक को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। एसीपी ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों को समय-समय पर प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाता है।


इसमें विशेष रूप से सीपीआर के बारे में बताया जाता है। युवक को सीपीआर देने में यदि तीन-चार मिनट की देरी भी हो जाती तो, अनहोनी भी हो सकती थी।


इधर रावण दहन के दौरान युवक ने पुलिस से की झूमाझटकी


बिट्टन मार्केट में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया जब एक युवक की पुलिस से झड़प हो गई। मौजूद लोगों से युवक ने अभद्रता की थी, इसकी शिकायत जब लोगों ने पुलिस से की तो युवक ने पुलिसकर्मियों से भी झूमझटकी कर दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.