भोपाल मे युवक को लगी दोहरी मार, पहले ट्रेन में चोरी हुआ पर्स, फिर पत्नी के खाते से निकले 50 हजार रुपये

Updated on 26-12-2025 12:29 PM
भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढऩे के दौरान एक युवक की जेब से पर्स चोरी हो गया। अगले दिन पता चला कि पर्स में रखे पत्नी के एटीएम कार्ड से बदमाशों ने 50 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं। जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार राधे धुर्वे (35) घोड़ा डोंगरी जिला बैतूल के रहने वाले हैं और खेती किसानी करते हैं। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी नीतू उइके को परीक्षा दिलाने के लिए भोपाल आए थे। परीक्षा दिलाने के बाद उन्होंने पत्नी को होस्टल छोड़ा और गांव जाने के लिए रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे। जनरल टिकट लेने के बाद वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बैतूल के लिए रवाना हो गए

ट्रेन में चढऩे के कुछ समय बाद देखा तो उनकी पैंट की जेब में रखा पर्स गायब था। चोरी गए पर्स में वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड, यात्रा टिकट, पत्नी नीतू उइके का एटीएम कार्ड, नगद राशि 640 रुपए और पासपोर्ट साइज फोटो रखे हुए थे। अगले दिन पत्नी के मोबाइल पर एटीएम से 49 हजार पांच सौ रुपये निकलने का मैसेज मिला। उसके बाद राधे ने जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.