खंडवा जिले में नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर साड़ी बांधकर करवाई महिला की डिलेवरी

Updated on 06-10-2024 12:27 PM
 खंडवा। इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर मोरटक्का में नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर महिला का प्रसव साड़ी की आड़ में करवाना पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रसव करवाने का उल्लेख करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सूचना पर नर्स को वहां भेजा गया था, उसने प्रसव करवाया और महिला तथा नवजात को स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया गया। दोनों स्वस्थ हैं। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो तखत पर लेट गई

बताया जाता है महिला और उसका पति खेड़ीघाट पर ही रहकर गुजर-बसर करते हैं। शनिवार सुबह से पति काम पर गया हुआ था। घाट पर महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो वहीं तखत पर लेट गई। वहां मौजूद आसपास की महिलाओं ने उसकी मदद की। सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई।

एएनएम ने कहा- प्रसव हो चुका था

एएनएम मंजुला भालेराव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची तो सामान्य प्रसव हो चुका था। प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य केंद्र लाकर नवजात का टीकाकरण व दोनों का उपचार किया गया। लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सीएमएचओ ने ली स्वास्थ्य कार्यकर्ता व सुपरवाइजर्स की बैठक

खंडवा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने शनिवार को शहरी क्षेत्र खंडवा के स्वास्थ्य कार्यकर्ता व सुपरवाइजर्स के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम के माहवार दिए गए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवार कल्याण, टीकाकरण, असंचारी रोग के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीयन कर आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने उन हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएं। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. रश्मि कौशल, डीपीएम शैलेंद्र सिंह सोलंकी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पलता पंवार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.