भोपाल की सरकारी कॉलोनी में बना दी मजार, सोता रहा प्रशासन... संस्कृति बचाओ मंच ने लगाया लैंड जिहाद का आरोप

Updated on 19-04-2025 11:37 AM

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला जेपी अस्पताल के कर्मचारियों के लिए बने 1250 शासकीय आवासीय परिसर में ही पक्की कब्र बनाकर मजार बना दिया गया और प्रशासन सोता रहा। संस्कृति बचाओ मंच ने इसे लैंड जिहाद(Land Jihad) बताते हुए शिकायत की तो आनन-फानन में राजस्व की टीम इस कॉलोनी में पहुंची। अब पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर तिवारी ने गुरुवार को टीटी नगर एसडीएम से इस बारे में शिकायत की थी कि बाघंबरी देवी मंदिर के पास शासकीय आवासीय परिसर 1250 के दो मंजिला आवास क्रमांक 28-38 और 85-96 के पास खाली जगह पर दो मजार बनाई गई हैं।

एसडीएम ने टीम को कॉलोनी में भेजा

इनका निर्माण यहां रहने वाले मुस्लिम व्यक्तियों ने किया है। ऐसे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई मजारों को हटाते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उनकी शिकायत पर एसडीएम अर्चना रावत शर्मा ने शुक्रवार को हल्का पटवारी के नेतृत्व में एक टीम को कॉलोनी में भेजा।

दो मजार बनाकर टीन शेड का ढांचा खड़ा कर दिया

टीम पहुंची तो पता चला कि आवास के पास खाली जगह पर पेड़-पौधे लगे हुए हैं और दो मजार बनाकर उसके ऊपर टीन शेड का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। टीम ने निरीक्षण कर जानकारी एसडीएम को उपलब्ध करवा दी थी।

राजस्व अमले ने बताया कि यह इलाका उनके नहीं बल्कि कोलार एसडीएम के क्षेत्राधिकार में आता है। ऐसे में यह मामला कोलार एसडीएम को सौंपा गया है। कोलार एसडीएम रविशंकर राव ने पूरे मामले की जांच करने के लिए दल का गठन कर दिया है।

पड़ोसी कुछ बताने को तैयार नहीं

नईदुनिया ने मौके पर पड़ताल की तो आसपास के लोगों ने मजार के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। मजार के पास स्थित एक मकान के बाहर मौजूद महिलाओं ने कहा कि वे वहां रहती ही नहीं हैं। बाद में वे घर में चली गईं। एक बुजुर्ग ने सवाल सुनते ही कहा कि उन्होंने कोई मजार नहीं देखी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.