छेड़खानी की पुलिस में शिकायत करने पर मनचले ने नाबालिग पर किया जानलेवा हमला

Updated on 08-11-2023 12:07 PM

 भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा में एक नाबालिग पर एक मनचले ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित करीब सात माह से उसके साथ छेड़खानी कर परेशान कर रहा था, तंग आकर बच्ची के स्वजनों ने उसकी पढ़ाई बंद करवा दी थी, बाद थाने में शिकायत कर दी थी, इसका बदला उसने चाकू से नाबालिग पर चाकू से हमला कर लिया है।

मामले में पीडिता का कहना है कि पुलिस ने सात माह पहले छेड़खानी की रिपोर्ट नहीं लिखी थी, मारपीट की सुनवाई कर मामले को टरका दिया था, अगर उस दिन पुलिस उस पर कठोर कार्रवाई करती तो आरोपित इतनी हिम्म्त नहीं थी कि वह इस प्रकार का हमला करता। थानाप्रभारी अवधेश सिंह का कहना है कि पीडिता ने उस समय छेड़खानी की बात नहीं बताई थी।

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती है और एम्स के पास मां के साथ खाने का ठेला लगताी है। उसे करीब सात माह से एक अमित साहू उसके साथ छेड़खानी करता था, उससे परेशान होकर स्वजनों ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी थी, पीडिता की मां ने बताया कि थाने में आरोपित अमित की शिकायत की थी तो रिपोर्ट नहीं लिखी थी और थाने से टरका दिया था। उस घटना पर कार्रवाई नहीं होने का नतीजा यह रहा कि सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे गैस सिलेंडर भरवाकर वह उनकी नाबालिग बेटी वापस आ रही थी। तभी आरोपित अमित साहू चाकू लेकर आया और छेड़खानी की पुलिस में की पुरानी शिकायत का बदला लेने उस पर चाकू से हमला कर दिया, हमले से बचने बेटी दौड़ी तो आरोपित ने उसे चाकू मार दिया। चाकू उसके पीठ में लगा है। बाद में आरोपित मां बेटी के साथ मारपीट की। बाद में जब लोगों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपित उनको धमकी देकर भाग गया। बाद में नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.