विदिशा में तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग, स्टेशनरी की दुकान में रखे थे पटाखे, धमाकों से गूंजा इलाका

Updated on 24-10-2024 11:47 AM

 विदिशा । शहर के पीतल मिल क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक तीन मंजिला भवन में आग लग गई। भवन में निचली दो मंजिलों पर स्टेशनरी और गिफ्ट की दुकान है, जहां पटाखे भी रखे थे। जल्द ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में पटाखों में धमाके होने लगे।

इससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। भवन की ऊपरी मंजिल में दुकान मालिक और उसके स्वजन ने किसी तरह पड़ोसी की छत से होकर नीचे उतरते हुए अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

देर रात भड़की आग


विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि सागर रोड स्थित पीतल मिल क्षेत्र में किंग स्टोर के नाम से संकेत जैन की तीन मंजिला स्टेशनरी और गिफ्ट सामान की दुकान है। रात करीब डेढ़ बजे इस दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद शहर सहित आसपास के शहरों से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया।

लोगों को सुरक्षित निकाला


उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान के बगल में एक आवास था, जिसे समय रहते खाली करा लिया गया। कुछ ही दूर पर एक शराब दुकान भी है, लेकिन वहां तक आग नहीं पहुंच पाई। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। अभी शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।

इलाके में फैली दहशत


इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग का स्वरूप भयावह था। आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में जोरदार आवाजें आ रही थी। भीषण आग को देख डर के कारण घर से बाहर निकल कर आ गए थे। यदि आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी रोहित काशवानी ने भी मौके पर पहुंचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.