केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, फायर ब्रिगेड का काबू करने का प्रयास जारी

Updated on 14-10-2025 12:37 PM
इंदौरः शहर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर रखे ड्रमों में जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आस-पास का इलाका दहल उठा। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। नगर निगम और आसपास के इलाकों की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं।


जानकारी के अनुसार, आग एमपीडी नामक फैक्ट्री में लगी। इसमें कलर बनाने का काम होता है। इस फैक्ट्री में कई तरह के ज्वलनशील केमिकल का उपयोग किया जाता है। इन्हीं केमिकल्स के कारण आग तेजी से फैली और थोड़ी ही देर में पूरी फैक्ट्री लपटों से घिर गई। अंदर रखे ड्रमों में बार-बार विस्फोट होते रहे, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

90 टैंकरों के साथ 5 फोम की गाड़ियां पहुंची

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लक्ष्मीबाई नगर, सांवेर रोड, महू, बेटमा, पीथमपुर और देपालपुर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 9 फायर फाइटर गाड़ियां और 90 पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। साथ ही पीथमपुर से फोम की पांच गाड़ियां भी बुलाई गईं।

फैक्ट्री की दीवार तोड़कर डाला पानी

स्थिति को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने जेसीबी मशीन मंगाई और फैक्ट्री की दीवारें तोड़कर अंदर तक पानी डाला गया। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। देर रात पुलिस, जिला प्रशासन और निगम आयुक्त भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आग बुझाने का प्रयास जारी

आग की लपटों में फैक्ट्री के भीतर रखा सारा कच्चा माल और बड़ी मात्रा में केमिकल जलकर खाक हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि फायर विभाग द्वारा जांच के बाद ही की जाएगी। आग पर सुबह तक काबू पाने की कोशिशें जारी रहीं। हादसे से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की जानकारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.