सुल्‍तानपुर में जबर्दस्‍त ब्‍लास्‍ट... तीन मकान ध्‍वस्‍त, 12 घायल, हवा में उड़ रही बारूद की गंध

Updated on 15-10-2025 12:50 PM
सुल्‍तानपुर: बुधवार सुबह सुल्‍तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली के गंगेव मियागंज में जबर्दस्‍त विस्फोट हुआ। इसमें तीन मकान बुरी तरह से तबाह हो गए। मलबे में दबने से कुल 12 लोग घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर रेस्‍क्‍यू मिशन चला रहे हैं। पहली नजर में यह अवैध पटाखों से जुड़ा ब्‍लास्‍ट बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विग्रेड और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया गया। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर बारूद की गंध आ रही थी। साथ ही मौके पर सुतली गोले भी मिले हैं।
बताया जा रहा है कि यह धमाका कोतवाली से महज 500 मीटर दूर बगियागांव चौराहे के पास स्थित मियागंज बाजार में हुआ। यह धमाका स्थानीय निवासी नजीर के घर में हुआ। चश्‍मदीदों का कहना है कि सुबह करीब 4:40 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हमने देखा कि नजीर के घर की छत उड़ गई है और अंदर से बार-बार छोटे धमाके हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची 108 और 102 की चार एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नजीर के बेटे यासीन ने बताया कि उनके पिता नजीर (65), मां जमातुल निशा (62), नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20) और पड़ोसी अब्दुल हमीद के परिवार के फैजान (8) व कैफ (22) सहित कुछ अन्य लोग घायल हुए। धमाके से पड़ोसी अब्दुल हमीद के मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नजीर पहले शादी-ब्याह के लिए आतिशबाजी बनाता था, लेकिन बाद में उसका लाइसेंस कैंसल हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.