गाड़ी की लाइट पड़ते ही सड़क पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ, शख्स की अटक गई सांस

Updated on 15-10-2025 12:50 PM
छतरपुर: आप देर रात सड़क पर गाड़ी चला रहे हों और अचानक सामने एक विशालकाय मगरमच्छ आ जाए तो सोचिए क्या होगा? जाहिर सी बात है कोई भी देखकर दंग रह जाएगा। ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा छतरपुर जिले से सामने आया है। जहां एक युवक की गाड़ी के सामने अचानक मगरमच्छ आ गया। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर निवासी सुनील विश्वकर्मा देर रात करीब 12:30 बजे किसी निजी कार्य से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। जब वे काशीपुर नहर के किनारे बनी सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी की लाइट सामने बैठे एक विशालकाय मगरमच्छ पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही सुनील की सांसे अटक गईं। उसने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मोबाइल से इस नजारे का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है

सड़क किनारे आराम फरमा रहा था मगरमच्छ

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मगरमच्छ सड़क किनारे शांति से आराम फरमा रहा है, जबकि आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक मगरमच्छ वहीं रुका रहा। बाद में वह धीरे-धीरे नहर की ओर बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में नहरों और तालाबों का जलस्तर बढ़ने से अक्सर मगरमच्छ अपने प्राकृतिक आवास से भटककर सड़कों या आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। इसके पहले भी जिले में कई बार मगरमच्छ को सड़क पर घूमते हुए देखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.