भोपाल जेल में बंद दो खूंखार साइको किलर पर बनेगी फिल्म, दिल दहलाने वाली है दोनों की अपराध-गाथा

Updated on 21-11-2023 12:07 PM
भोपाल। भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद देश के सबसे खूंखार साइको किलर्स में गिने जाने वाले आदेश खामरा और सरमन शिवहरे एक फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, उन पर बालीवुड फिल्म बनाने जा रहा है। हाइवे पर ट्रक चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले बेकसूर ट्रक ड्राइवरों के हत्या के आरोप में आदेश खामरा भोपाल सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं अमीर बनने की चाहत में 21 वारदात करने वाला बदमाश सरमन शिवहरे के किरदार को भी परदे पर उतारने की तैयारी है। फिल्म निर्माता-निर्देशक अनु कपूर ने इसका बीड़ा उठाया है और इसके लिए उन्होंने जेल के डीजी और जेल के पूर्व अधीक्षक दिनेश नारगवे मुलाकात कर ली है। इन दोनों खूंखा हत्यारों को आजीवान कारावास की सजा मिल चुकी है।

कौन है आदेश खामरा

मूलत: सुल्तानपुर उप्र का रहने वाला आदेश खामरा मंडीदीप में दर्जी का काम करता था। वह भोपाल के आसपास सामान लेकर निकलने वाले ट्रक ड्राइवरों से दोस्ती कर उनके खाने में नशे की दवा मिलाकर देता और रास्ते में हत्या कर फेंक देता था। बाद में उनके ट्रक को ठिकाने लगा देता था। उसने महाराष्ट्र और देवास, गुना में ऐसे 33 ट्रक चालकों की हत्या कर दी थी। उसे तात्कालीन एसपी साउथ भोपाल राहुल लोढ़ा ने गिरफ्तार किया था।

डाक्टर ने बुखार में देखने में देरी की, तो सरमन ने मार दी थी गोली

वहीं पन्ना जिले का रहने वाला सरमन शिवहरे सीरियल किलर के नाम से जाना जाता है। उसके बारे में कहा जाता है कि वह बहुत सनकी है और उसने सनक में कई वारदातें कीं। उसने ग्वालियर से लेकर पन्ना तक हत्याएं कीं। उसने एक बार एक क्लीनिक में घुसकर डाक्टर को इसलिए गोली मार दी थी कि उसे बुखार था और डाक्टर उसे देखने में देरी कर रहा था। अब इन दोनों खूंखार हत्यारों की कहानी फिल्मों के रूप में जल्द सामने होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.