मानसून के कुछ दिन और! प्रदेश में बारिश की धीमी पड़ी रफ्तार तो विदाई को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
Updated on
21-09-2024 11:18 AM
भोपालः मध्य प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है। प्रदेश में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से ऐसा हो रहा है। वहीं, धूप निकलने से अब दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में बनी तीन मौसम प्रणालियों के कारण कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, कुछ शहरों में छिटपुट बूंदाबांदी हो रही है।
शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश में कमी आने के कारण तापमान भी चढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज हुआ।
मानसून विदाई का आया अपडेट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को जबलपुर, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि अब बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। वहीं, मौमस विभाग के अनुसार 23 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून के वापस जाने की शुरुआत भी हो सकती है। पिछले साल
पिछले 24 में इन इलाकों में बारिश
शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में छह और मंडला में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, जावरा में 62 मिमी, मल्हारगढ़ में 40 मिमी, सेंधवा में 26, मंदसौर 23, इटारसी 5.8 बैतूल 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
कहां बना हुआ है सिस्टम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। वहीं, पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। जबकि बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। उधर, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, गुना, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मानसून द्रोणिका अभी मप्र से होकर गुजर रही है।
अंडमान में बना चक्रवात कराएगा बारिश
अलग-अलग स्थानों पर भी तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। इस वजह से जबलपुर, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार 21 सितंबर को अंडमान के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से 23 सितंबर से दक्षिणी मप्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
एमपी में अभी तक कितनी बारिश हुई
प्रदेश में इस सीजन में 1 जून से लेकर 20 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 1062.4 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (917.9 मिमी.) की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…