नदी के करीब मिली एक लाश... डीएनए जांच की, तो वो निकला दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का आरोपी

Updated on 15-11-2024 11:49 AM

 रतलाम । करीब तीन माह पहले जावरा हुसैन टेकरी क्षेत्र में दस वर्षीय मूकबधिर बालिका से आरोपित फणजी गणावा पुत्र नाथू गणावा निवासी ग्राम अमरपुरा थाना सरवन ने घटना दुष्कर्म किया था। पुलिस ने डीएनए जांच रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा किया।


आरोपित ने एक अन्य बालिका के साथ भी दुष्कर्म किया था। पुलिस उसे तलाशने दबिश देने लगी तो जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। एसपी अमितकुमार ने बताया कि सात व आठ अगस्त 2024 की रात हुसैन टेकरी क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रही महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।


महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी दस वर्षीय मूकबधिर बेटी को अज्ञात व्यक्ति झोपड़ी से उठाकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद घायल अवस्था में झोपड़ी से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया है।


औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 115(2), 332(बी) व पाक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन व जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने आसपास के करीब सौ सीसीटीवी कैमरे चेक कर कई संदेहियों से पूछताछ की।


टार्च लेकर घटनास्थल की ओर जाता दिखा था


सीसीटीवी फुटेज में घटना वाली रात एक व्यक्ति टार्च जलाकर घटनास्थल की तरफ जाता दिखा। फुटेज की जांच व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान फणजी गणावा के रूप में हुई। टीमों ने फणजी के घर और संभावित स्थानो पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके स्वजन की डीएनए जांच कराई गई।


उधर, पुलिस से बचने के लिए फणजी इधर-उधर भागता रहा और उसने 24 अगस्त 2024 को सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम गायरीपाड़ा में बुधन नदी के पास जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर फणजी के शव के पीएम कराकर रक्त सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।


एफएसएल जांच रिपोर्ट आई पॉजीटिव


घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों का फणजी के रक्त सैंपल से डीएनए कराया गया। एफएसएल जांच रिपोर्ट में डीएनए पॉजीटिव पाया गया। उधर, चार पहले पहले 2020 में जावरा में ही मामू साहब की दरगाह के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने की घटना की गई थी।


डीएनए का हो गया मिलान


उक्त घटना के साक्ष्यों का भी फणजी गणावा के रक्त सैंपल से डीएनए मिलान हो गया। एसपी ने बताया कि शंका है कि आरोपित फणजी द्वारा जिले में पहले भी अन्य बालिकाओं के साथ घटना की गई होगी।


दुष्कर्म के 6 केस की कराई जा रही है जांच


बालिकाओं से हुए रेप के छह अनसुलझे मामलों की भी जांच कराई जा रही है। टीम में जावरा औद्योगिक क्षेत्र टीआइ मुनेंद्र गौतम, एसआइ विजय बामनिया, राकेश मेहरा, लक्ष्मीनारायण गिरी, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन, योगेश सेनी, संजय आंजना, सायबर सेल प्रभारी मनमोहन शर्मा, सेल के सदस्य आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास आदि शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.