आने वाली है कोरोना से खतरनाक महामारी, 'डिजीज X' पर WHO की चेतावनी पढ़ लीजिए

Updated on 26-05-2023 06:30 PM
नई दिल्‍ली: पिछले कुछ सालों में दुनिया ने कोरोना का कहर देखा है। इसने लाखों जिंदगियां छीनी हैं। इसके चलते न जाने कितने परिवार उजड़ गए। 2019 से शुरू हुई इस महामारी का आतंक अब जाकर कुछ हद तक खत्‍म हो पाया है। वैज्ञानिकों को कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्‍सीन बनाने में सफलता मिलने के बाद ऐसा मुमकिन हो सका। हालांकि, आपको लगता है कि अब सबकुछ ठीक हो गया है और आगे कोई महामारी नहीं आएगी तो थोड़ा रुकिए। कोरोना के तीन साल बाद भले स्थितियां सामान्‍य लग रही हों, लेकिन वैज्ञानिक अगले प्रकोप को लेकर चौंकन्‍ने हैं। खासतौर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख के हालिया बयान के बाद वे और सतर्क हो गए हैं। डब्ल्यूएचओ के चीफ ने दुनिया को अगली महामारी (Next Pandemic Warning) के लिए तैयार हो जाने को कहा है। उनके मुताबिक, यह कोविड के मुकाबले और ज्‍यादा घातक हो सकती है। इस चेतावनी के बाद डब्‍ल्‍यूएचओ की वेबसाइट पर 'प्राथमिकता रोग' की सूची में नए सिरे से दिलचस्‍पी बढ़ गई है।
अगली घातक महामारी का जो कारण बन सकते हैं, उनकी छोटी सी लिस्‍ट आई है। इनमें से ज्‍यादातर बीमारियों के बारे में हम जानते हैं। इबोला, सार्स और जीका इनमें शामिल हैं। हालांकि, 'डिजीज X' नाम की फाइनल एंट्री ने चिंता पैदा कर दी है।

वॉर्निंग के एक साल बाद आई थी आफत
डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के अनुसार, यह टर्म ऐसी किसी गंभीर अंतरराष्ट्रीय महामारी का प्रतिनिधित्‍व करता है जिसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है। यानी इसने अब तक मानव को रोगी नहीं बनाया है। यह एक नया एजेंट हो सकता है। वायरस, बैक्‍टीरिया या फंगस। यह कुछ भी हो सकता है। WHO ने इस टर्म का इस्तेमाल 2018 में शुरू किया था। फिर एक साल बाद कोविड-1 दुनियाभर में फैलने लगा।बाल्टिमोर में जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल हेल्थ के शोधकर्ता प्रणब चटर्जी ने द नेशनल पोस्ट को बताया, 'यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि डिजीज X बहुत दूर नहीं है।' उन्होंने बताया, 'कंबोडिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामलों की हालिया बाढ़ सिर्फ एक मामला है।'
अनुमानों पर शुरू हो गया है काम
इस टर्म पर दुनिया भर में विचार-विमर्श हुआ है। कई विशेषज्ञों ने दावा किया है कि अगला रोग 'एक्स' इबोला और कोविड -19 की तरह जूनोटिक होगा। दूसरों ने कहा कि पैथोजन मानव निर्मित भी हो सकता है। इंफेक्शन कंट्रोल एंड हॉस्पिटल एपिडेमियोलॉजी जर्नल में 2021 के एक लेख के लेखकों ने कहा, 'मानव निर्मित पैथोजन की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।'

डब्ल्यूएचओ की सूची में अन्य प्राथमिक बीमारियों में मारबर्ग वायरस, क्रीमियन-कांगो हेमरिक फीवर, लस्सा बुखार, निपाह और हेनिपाविरल रोग, रिफ्ट वैली फीवर और मिडिल ईस्‍ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.