100 जर्जर सड़कों के लिए 20 करोड़ का बजट रखा, पर काम शुरू होने में लग जाएंगे 6 महीने

Updated on 29-08-2024 12:33 PM

भोपालवासियों को अभी चार से छह महीने और सड़कों के गड्ढों से राहत नहीं मिलेगी। इसकी वजह सड़क निर्माण के लिए की जाने वाली कागजी कार्रवाई में लगने वाला समय है। आलम ये है कि अगर किसी सड़क की फाइल आज स्वीकृत होती है तब भी टेंडर जारी होने के बाद टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खुलने, टेंडर कमेटी और वर्क ऑर्डर जारी होने तक की कागजी कार्रवाई पूरी होने में 4-6 महीने का वक्त लगता है।

यही वजह है कि इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है। लेकिन, सिर्फ फाइल अप्रूवल तक ही इसे ऑनलाइन मूव कराया जाता है। इसके बाद फाइल को ऑफलाइन मोड पर ला दिया जाता है। ऐसे में कौन सी फाइल किस टेबल पर कितने दिन रुकी रही, यह पता नहीं चलता है। इसी कारण फाइलाें का मूवमेंट धीमा रहता है। निगमायुक्त हरेंद्र नारायण का कहना है कि बारिश के बाद सड़कें को पहली प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाना है। इसके लिए 20 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

अभी यह हाल: शहर की 70% से ज्यादा सड़कों पर गड्ढे हो चुके
बारिश के चलते 70% से ज्यादा सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं। सबसे बुरी हालत शहर की प्रमुख सड़कों की है। जिम्मेदार ए​जेंसियां पैचवर्क भी कर रही हैं लेकिन गड्‌ढे नहीं भर पा रहे। उल्टा पैचवर्क में इस्तेमाल गिट्टी और रेत बारिश के पानी के साथ उखड़कर सड़कों पर फैलने से परेशानी और बढ़ गई है।

निगम का दावा: 15 अक्टूबर तक शुरू होगा 100 सड़कों का निर्माण
नगर निगम ने 100 अतिजर्जर सड़कों को चिह्नित किया है। दावा है कि 15 अक्टूबर तक इन सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 17 अगस्त को टेंडर जारी हुआ जो 17 सितंबर तक ओपन है। इसके बाद एक महीने में यानी 15 अक्टूबर तक वर्क ऑर्डर जारी होने है। इसके साथ ही सड़कों का काम शुरू हो पाएगा

उलझी हैं 65 फाइल

सड़क निर्माण के लिए अलग-अलग जोन के 65 टेंडर एक महीने से खोले ही नहीं गए हैं। 47 टेंडर 29 जुलाई को, 7 टेंडर 1 अगस्त और 11 टेंडर 7 अगस्त को खोले जाने चाहिए थे। लेकिन एक भी टेंडर की अब तक टेक्निकल बिड ही नहीं खोली गई है।

ऐसे उलझती हैं सड़क निर्माण की फाइलें

  • सड़क निर्माण की फाइल स्वीकृति में 15 दिन लगते हैं।
  • टेंडर जारी कर बिड डालने के लिए एक माह देते हैं।
  • बिड डाले जाने पर टेक्निकल बिड खुलने में एक महीना लगता है।
  • फिर फाइनेंशियल बि​ड में एक महीना लगता है।
  • इसके बाद टेंडर कमेटी में भी एक महीना लगता है।
  • वर्क ऑर्डर जारी होने में 15 दिन लगते है।

कमिश्नर बोले- गड्‌ढे भरे तो दिखते क्यों नहीं
खस्ताहाल सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी की हर जगह किरकिरी हो रही है। खराब सड़कों को लेकर बुधवार को संभागायुक्त संजीव सिंह ने मीटिंग ली। इसमें पीडब्ल्यूडी के अधिकरियों ने कहा कि गड्‌ढे भर दिए गए हैं। यह सुनते ही सिंह बोले- तो यह सड़क पर क्यों नजर नहीं आ रहा है। अभी भी तो गड्‌ढे ही गड्‌ढे दिख रहे हैं। अगली मीटिंग में पूरी जानकारी के साथ आएं। मुझे सड़कों के गड्‌ढों की पूरी रिपोर्ट चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.