नौंवी के छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दी

Updated on 21-11-2023 12:08 PM
 भोपाल टीला जमालपुरा के पुराना आरटीओ इलाके में रहने वाले नौंवी कक्षा के छात्र ने रविवार रात में घर में फांसी लगा ली। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के वक्त छात्र के स्वजन एक दावत में गए थे। वहां से लौटकर आने पर उन्हें इसके बारे में पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दावत में गए थे स्वजन

पुलिस के मुताबिक पुराना आरटीओ आफिस के करीब पुतली घर निवासी मोहम्मद जकी नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। उसके दो भाई भी हैं। रविवार के उसके स्वजन एक दावत में गए थे। वहां से सबसे पहले मृतक का बड़ा भाई वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो अन्य स्वजनों को इसकी सूचना दे दी। बाद में पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़कर घर के अंदर पहुंचे और जहां पर छात्र फांसी पर लटका था। उसे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हे।

नहीं मिला सुसाइड नोट

घटना स्थल की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। नाबालिग के इस तरह से जान देने के पीछे के कारण जानने के लिए पुलिस ने उसके स्वजनों से बात की और भाइयों के बयान दर्ज किए हैं। लेकिन स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.