PM मोदी के 9 साल इन फैसलों से सबको चौंकाया, BJP को बनाया सबसे शक्तिशाली पार्टी

Updated on 26-05-2023 06:05 PM
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) आज अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री कई चौंकाने वाले कई फैसले किए हैं। वहीं बीजेपी ने कई ऐसे राज्यों में सरकार बनाई जहां पर बीजेपी आमतौर पर काफी कमजोर मानी जाती थी। पीएम मोदी अपने करिश्माई नेतृत्व के दम पर ना केवल आज भारत के बल्कि दुनिया के ताकतवार नेताओं में शुमार हैं। दुनिया के शक्तिशाली देश भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सलाम करते हैं। उनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं अपने 9 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने क्या-क्या चौंकाने वाले फैसले किए हैं।

नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला

साल 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार का सबसे बड़ा फैसला सामने आया, इस फैसले से पूरे देश में हड़कंप मच गया। 8 नवंबर साल 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया और रात 12 बजे 500 और 1000 के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। अचानक से नोट को चलन से बाहर कर देने वाले सरकार के फैसले ने देशभर में खलबली मचा दी थी। मोदी सरकार ने नोटबंदी के जरिए काले धन पर चोट की थी।

इन राज्यों में बीजेपी ने हासिल की सत्ता

2014 में पीएम मोदी के केंद्र की सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा में सफलता हासिल की। पीएम मोदी के चेहरे पर ही यह चुनाव भी लड़ा गया और बीजेपी गठबंधन ने 312 सीटों पर जीत दर्ज कर सपा से सत्ता छीन ली। साल 2014 से पहले बीजेपी का पूर्वोत्तर के राज्यों में जनाधार काफी कमजोर था। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर पर फोकस करना शुरू कर दिया। इसका नतीजा ये रहा कि अप्रैल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहली बार सत्ता पर काबिज हो गई। बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में भी सरकार बनाई। पीएम मोदी ने यहां जोरदार प्रचार किया था। त्रिपुरा में बीजेपी की लगातार दूसरी बार सरकार है। केंद्र की सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने यहां पर वामपंथी दबदबे को समाप्त कर दिया। बीजेपी की नगालैंड, मेघालय, मणिपुर में भी गठबंधन सरकार है। साल 2014 के बाद से बीजेपी का पूर्वोत्तर के राज्यों में विस्तार हुआ।

देश में लागू की जीएसटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाली केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2017 से पूरे देशभर में GST को लागू कर दिया था। जीएसटी लागू करने का मकसद देश में ‘एक देश, एक टैक्‍स’ की प्रणाली को लागू करना था। जीएसटी लागू होने से सर्विस टैक्‍स, वैट, क्रय कर, एक्‍साइज ड्यूटी और अन्‍य कई टैक्‍स समाप्‍त हो गए।

बालाकोट एयर स्ट्राइक

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया था। उस समय CRPF के 78 वाहनों का काफिला जम्‍मू से श्रीनगर का सफर तय कर रहा था। इस काफिले में करीब 2500 जवान थे। उस समय एक आतंकी ने CPRF के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी. इस विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए थे। दो हफ्ते बाद 26 फरवरी 2019 को भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक करके जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को ढेर कर दिया था।

जम्मू-कश्मीर से हटाया आर्टिकल 370

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। 5 अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त कर दिया था जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करते थे। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में देश के वो सभी कानून लागू हो गए, जिन्हें 70 साल तक लागू नहीं किया जा सका। वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा मिलने लगा।

कानूनी दायरे में लाया गया तीन तलाक

मोदी सरकार ने 30 जुलाई 2019 में तीन तलाक विधेयक पारित किया था, जिसके बाद मुस्लिम समाज में तीन तलाक देना अपराध की श्रेणी में आ गया है। इस विधेयक को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 के नाम से जाना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.