संवेदनशील पिछोर में हुआ 85.42 प्रतिशत मतदान, टूटा रिकार्ड

Updated on 18-11-2023 12:57 PM

शिवपुरी। इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों से ज्यादा उत्साह मतदाताओं में देखा गया। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3.17 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। प्रशासन से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले वर्ष जिले में 75.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान 85.42 पिछोर में हुआ है।

पिछोर विधानसभा को संवेदनशील माना जा रहा था और दीपावली के दिन यहां बड़ा विवाद भी हो गया था, लेकिन सबसे अधिक मतदान यहीं हुआ। यहां न सिर्फ सर्वाधिक मतदान हुआ, बल्कि जिले में हुए अब तक के सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड भी टूट गया।

विवाद की स्थिति नहीं बनी

पिछोर में मतदान का यह आंकड़ा अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों को भी जनता का करारा जवाब रहा। सबसे कम मतदान 75.76 प्रतिशत शिवपुरी में हुआ है। इस बार पिछले साल से भी अधिक मतदान होने से प्रत्याशियों की चिंता भी बढ़ गई है। जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही जिसके चलते किसी भी विधानसभा में विवाद की कोई स्थिति नहीं बनी।

पिछोर में विवाद की आशंका पर ही प्रशासन ने प्रत्याशियों को नजरबंद कर दिया था। वहीं अन्य विधानसभाओं में किसी तरह की झपड़ की सूचना भी नहीं आई। कुछ जगहों पर हल्का-फुल्का विरोध देखने को मिला, लेकिन उसे भी स्थानीय टीमों ने संभाल लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.