75 मैच 145 छक्के, सूर्यकुमार ने निकोलस पूरन को धकेला, तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित के नाम टी20 में सर्वाधिक सिक्स का रिकॉर्ड

Updated on 09-11-2024 03:22 PM

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका दौरे का आगाज जीत से किया. भारतीय टीम ने पहले टी20 में मेजबानों को 61 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल मैचों में यह 12वीं जीत है. भारतीय कप्तान ने इस मैच में 21 रन बनाए जिसमें एक छक्का शामिल था. सूर्या ने इस छक्के के जरिए वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए तीसरा नंबर हथिया लिया. भारतीय कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे अब न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा हैं. टी20 में भारत की यह लगातार 11वीं जीत है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने डरबन टी20 में 17 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 107 रन की बदौलत 8 विकेट पर 202 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रन ही बना सकी. सूर्या की कप्तानी में भारत की 14 मैचों में से यह 12वीं जीत है. सूर्या की कप्तानी में 80 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है. उन्होंने 75 टी20 मैचों में 145 छक्के लगाए हैं. सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पूरन ने 98 टी20 मैचों में 144 छक्के जड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम 122 मैचों में 173 छक्के दर्ज हैं.


भारत की लगातार 11वीं टी20 जीत


मैच की बात करें तो, ओपनर संजू सैमसन के लगातार दूसरे शतक के बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की फिरकी के जादू से भारत ने साउथ अफ्रीका पर दमदार जीत दर्ज की. वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने तीन तीन विकेट लिए. तेज गेंदबाज आवेश खान ने दो विकेट चटकाए. भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की यह लगातार 11वीं जीत है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन (25), गेराल्ड कोएट्जी (23) और सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.


लगातार 2 टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने सैमसन


लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने सैमसन ने 50 गेंद में 10 छक्के और सात चौके से 107 रन की अपनी पारी खेली. सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 और तिलक वर्मा (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की. सैमसन से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़ने का कारनामा फ्रांस के गुस्ताव मैकियोन, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो कर चुके हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.