59 खंडपीठ एक दिन में निपटाएंगे 150000 मामले, एमपी में नेशनल लोक अदालत की आ गई तारीख

Updated on 13-09-2024 11:49 AM
भोपाल: भोपाल में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रही है। इसके लिए इस बार विशेष तैयारी की गई है। यहां विभिन्न मामलों में समझौते की कोशिश की जाएगी। भोपाल के न्यायालयों में लंबित 1,49,710 मामलों में से 21,406 मामले लोक अदालत में रखे जाएंगे। इनमें आपराधिक, क्लेम, बिजली, वैवाहिक और अन्य सिविल मामले शामिल हैं।

इसके अलावा नेशनल लोकर अदालत में बिजली अधिनियम, बैंक वसूली, जलकर, बीएसएनएल और ई-चालान से जुड़े 67,027 मामले भी इसमें शामिल होंगे। इस लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो सके, इसके लिए 59 खंडपीठों का गठन किया गया है। जिला न्यायालय भोपाल, तहसील न्यायालय बैरसिया, कुटुम्ब न्यायालय और श्रम न्यायालय में ये खंडपीठ काम करेंगी।

यहां कर सकते हैं संपर्क


डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की सचिव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लोक अदालत के ज़रिए मामला सुलझने पर पूरी कोर्ट फीस वापस मिल जाती है। ज़्यादा जानकारी के लिए लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल या तहसील लीगल सर्विस अथॉरिटी, बैरसिया से अधिक जानकारी ले सकते हैं।

बिजली चोरी के मामलों में समझौते की पेशकश


इसके साथ ही मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी और अनियमितताओं के मामलों को समझौते से निपटाने का निर्णय लिया है। उपभोक्ताओं को धारा-135 के तहत लंबित मामलों में छूट दी जाएगी। समझौता करने के लिए लोगों को अपने नजदीकी बिजली दफ्तर जाना होगा। कंपनी ने बताया है कि इस छूट का फायदा सिर्फ़ 14 सितंबर 2024 को होने वाली नेशनल लोक अदालत में ही मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.