चुनाव ड्यूटी में 50 प्रतिशत शिक्षक, स्कूलों में पढ़ाई हो रही प्रभावित

Updated on 14-10-2023 01:30 PM
भोपाल । प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम राइज के साथ-साथ सामान्य सरकारी स्कूलों के करीब 50 प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इनके चुनाव प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कुछ स्कूलों ने शुक्रवार को आधे दिन का स्कूल संचालित किया तो कुछ स्कूलों ने छुट्टी कर दी थी। प्राचार्यों का कहना है कि अगर शिक्षक स्कूल में नहीं रहेंगे तो बच्चों को कौन संभालेगा।

अधूरा पाठ्यक्रम, परीक्षाएं सिर पर

वहीं सरकारी स्कूलों की चौथीं से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षाएं छह नवंबर से शुरू हो रही हैं। नौवीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में होगी।10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होने से बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी चिंतित हैं। स्कूलों में 30 से 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पूरा हो पाया है।

आदेश भी बेअसर

गौरतलब है कि पिछले साल मई में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने एक आदेश जारी किया था कि सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाएगा। इसके बावजूद यहां के शिक्षकों को चुनाव प्रशिक्षण में भेजा जा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय में लगी आधे दिन कक्षाएं

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 ने शुक्रवार को आधे दिन की कक्षाएं संचालित की। स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर आधे दिन कक्षाएं लगाने की सूचना जारी की थी।

सीएम राइज स्कूल के शिक्षक भी शामिल

महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल के 51 शिक्षकों में से करीब 37 शिक्षकों को चुनाव प्रशिक्षण में भेजा गया था। इस कारण स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। वहीं सीएम राइज स्कूल कमला नेहरू में भी 50 शिक्षकों में से 37 को चुनावी प्रशिक्षण में भेजा गया है। इस कारण यहां भी पढ़ाई ना के बराबर हुई।

सभी स्कूलों के शिक्षकों को चुनाव के प्रशिक्षण में भेजा जा रहा है, ताकि उनकी ड्यूटी चुनाव संपन्न कराने में लगाई जा सके।

                                                                                                       - अंजनी कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.