बैरसिया में बनेगा 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल, आयुष्मान मेले में दो हजार लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Updated on 16-09-2023 03:02 PM
भोपाल। बैरसिया विकासखंड में शुक्रवार को आयोजित हुए आयुष्मान मेले में दो हजार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। वहीं बैरसिया में नये सिविल अस्पताल बनाए जाने को लेकर भूमिपूजन भी किया गया। यहां पर 24 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके बनने से बैरसिया सहित आसपास की 222 ग्राम पंचायतों के लगभग पांच लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी, स्थानीय विधायक विष्णु खत्री भी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, श्वास रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, त्वचा रोग, मानसिक रोग, अस्थि रोग सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हितग्राहियों की विशिष्ट स्वास्थ्य आईडी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाई गई। शिविर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए ।

मेले में संचारी एवं असंचारी बीमारियों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता, बीमारियों के प्रारंभिक स्तर पर पहचान हेतु स्क्रीनिंग एवं निदान हेतु बुनियादी जांच, दवाइयां, टेलीकंसल्टेशन सेवा प्रदान की जावेगी। शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए। मेले में आयुष विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल भी लगाए गए। इसके साथ ही जनरल मेडिसिन, रक्तचाप, मधुमेह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जन्मजात विकृति की जांच, कुष्ठ रोग, टीबी, मलेरिया, मानसिक रोग, परिवार कल्याण परामर्श सेवाएं, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में सोनोग्राफी ,रेडियोलाजी , ईसीजी, इको टेस्ट, पैथोलाजी जांच एवं दवाइया निश्शुल्क दी गई।अतिथियों द्वारा आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जन्मजात हृदय विकृति के इलाज के स्वीकृति पत्रक, युविन पोर्टल से जारी टीकाकरण सर्टिफिकेट, प्रसूति सहायता योजना, आभा आईडी, तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते चप्पल एवं अन्य सामग्री का वितरित किए गए।

इनको दिया गया स्वाथ्स्य लाभ

स्वास्थ्य मेले में मेडिकल बोर्ड द्वारा 72 दिव्यांगता सर्टिफिकेट जारी किए गए। 112 लोगों के आभा आइडी, 42 आयुष्मान कार्ड, 252 उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह, 4 कैंसर, 18 ह्रदय रोग, दंत रोग के 22, ईएनटी 52, मानसिक रोग के 15, बर्न के 5, आयुर्वेद में 90, यूनानी में 72, होमियोपैथी में 111, महिला रोग के 98 सहित अन्य विभागों के दो हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित किए गए।

860 उपस्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया गया

स्वास्थ्य मेला एवं भूमि पूजन के अवसर पर मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डा. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में 860 उपस्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया गया है। नवीन क्रियाशील हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में 126 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है । इन केंद्रों में असंचारी रोगों के उपचार की सुविधा के साथ वेलनेस गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। विगत कुछ वर्षों में ही 37 नवीन क्रिटिकल केयर यूनिट, 291 पी एच यू, 35 मॉड्यूलर ओटी, 51 जिला अस्पतालों में एलएमओ प्लांट स्थापित किए हैं।

विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सिविल अस्पताल बैरसिया का उन्नयन कर नवीन 50 बिस्तर स्वीकृत किए गए हैं। जो कि इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करेंगे। हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों से लोगों को उपचार की मूलभूत सुविधाएं घर के नजदीक ही मिल रही हैं। आयुष्मान निरामयम योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को जोड़ा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.