रेस में 5 चेहरे चुनाव जीते केंद्रीय मंत्री और सांसदों की संसद सदस्यता पर होगा निर्णय

Updated on 04-12-2023 01:18 PM

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां आज देर शाम तक भाजपा संसदीय दल की बैठक हो सकती है। बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है।

मप्र की 163 सीटें जीतकर बीजेपी ने दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है। अब सीएम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित आधा दर्जन नेता सीएम पद के दावेदार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी ने इस बार किसी एक नेता को सीएम का चेहरा नहीं बनाया। बल्कि, सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा और थीम रखी "एमपी के मन में मोदी....मोदी के मन में एमपी" अब बहुमत मिलने के बाद नए मुख्यमंत्री का फैसला होना है।

आज से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। एमपी से विधानसभा का चुनाव जीते नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल सीएम की रेस में हैं। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मुख्यमंत्री के दावेदार हैं।

शाम को हो सकती है संसदीय दल की बैठक
आज शाम को दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। इस बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को लेकर चर्चा हो सकती है। एमपी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव एमपी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से चर्चा कर सकते हैं।

बीजेपी नियुक्त करेगी पर्यवेक्षक
मप्र के मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी जल्द ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर सकती है। ये पर्यवेक्षक एमपी के विधायक दल की बैठक लेकर विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इसी बैठक के बाद एमपी का मुख्यमंत्री तय हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों पर होगा फैसला
एमपी के विधानसभा चुनाव में दो केंद्रीय मंत्री सहित कुल 5 सांसदों ने जीत हासिल की है। अब इन मंत्री और सांसदों को अपनी संसद की सदस्यता 14 दिनों के अंदर छोड़नी होगी। यदि वे संसद की सदस्यता नहीं छोड़ते हैं तो 14 दिनों के बाद अपने आप सदस्यता समाप्त हो जाएगी। ऐसे में संभव है कि दो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद राकेश सिंह, रीति पाठक व राव उदय प्रताप सिंह संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दें। क्योंकि, अगले पांच महीनों में लोकसभा के चुनाव होने हैं।

शिवराज को मिलेगा पांचवां कार्यकाल
साल 2003 में बीजेपी ने दिग्विजय सिंह की सरकार को परास्त कर एमपी की 165 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया और सत्ता में काबिज हुई। सीएम बनी उमा भारती और फिर उनके इस्तीफे के बाद बाबूलाल गौर और उनके बाद 2005 में मप्र के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान... 2003 में सत्ता में आने के बाद से लगातार 2008, 2013 के चुनाव जीतते हुए 2018 तक बीजेपी सरकार में रही।

15 साल बाद उलटफेर हुआ और कांग्रेस सत्ता में आई, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार महज 15 महीने ही चल पाई। और दलबदल के बाद शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बन गए। इस बार बीजेपी को 2003 जैसी जीत मिली है। अब मप्र के मुख्यमंत्री को लेकर जनता के मन में सवाल उठ रहे हैं। सवाल भी इसलिए क्योंकि बीजेपी ने इस बार किसी एक नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.