टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए 5 सबसे बड़ी पार्टनर्शिप, दिग्गजों से सजी लिस्ट

Updated on 28-08-2024 02:28 PM
नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज अपना पूरा समय लेकर खेलते हैं और फील्डिंग टीम को जितना हो सके उतना थकाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त साझेदारियां देखने को मिली हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में।

कुमार संगाकारा- महेला जयवर्धने

2006 में कोलंबो में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के बीच तीसरे विकेट के लिए 624 रन की साझेदारी हुई। यह किसी भी विकेट लिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

रोशन महानामा-सनथ जयसूर्या

1997 में कोलंबो में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए टेस्ट मैच में रोशन महानामा और सनथ जयसूर्या ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरी विकेट के लिए 576 रन की साझेदारी हुई थी।

एंड्रयू जोन्स-मार्टिन क्रोव

1991 में न्यूजीलैंड के एंड्रयू जोन्स और मार्टिन क्रोव के बीच तीसरे विकेट के लिए 467 रन की साझेदारी हुई थी। यह टेस्ट मैच न्यूजीलैंड वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ खेल रहा था।

बिल पोंसफोर्ड- डॉन ब्रेडमैन

1934 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बिल पोंसफोर्ड और डॉन ब्रेडमैन के बीच दूसरी विकेट के लिए 451 रन की साझेदारी हुई थी।

मुदस्सर नजर- जावेद मियांदाद

1983 में हैदराबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था। इस टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को पाकिस्तान के मुदस्सर नजर और जावेद मियांदाद ने काफी परेशान किया था। इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 451 रन की पार्टनर्शिप हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.