5 बल्लेबाज जिन्होंने रन चेज में नाबाद रहते हुए अपनी टीम को दिलाई जीत, जडेजा से आगे निकले धोनी

Updated on 09-04-2024 02:44 PM
क्रिकेट के खेल में रन चेज करना भी एक कला है। हर ओवर के साथ समीकरण बदलते हैं और बल्लेबाज को उसके अनुसार खेलना होता है। जैसे जैसे मैच अंत की तरफ जाता है बल्लेबाजों पर दबाव भी उठता है। अंतिम कुछ रन बनाने कभी आसान नहीं होता। कई बार बल्लेबाज मैच के अंत तक लेकर जाते हैं लेकिन फिनिश नहीं कर पाए। रन चेज में नाबाद रहने से अलग ही आत्मविश्वास आता है। हम आपको आज आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यूसुफ पठान- 22

आईपीएल के पहले सीजन में यूसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स को भी चैंपियन बनने में उनका हाथ था। अपने 174 मैच के करियर में उन्होंने 22 बार अंत तक नाबाज रहकर रन चेज में अपनी टीम को जीत दिलाई।

डेविड मिलर- 22

डेविड मिलर को आईपीएल की वजह से ही किलर मिलर का नाम मिला है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स को 38 गेंदों पर शतक ठोककर रन चेज में जीत दिलाई थी। गुजरात की टीम 2022 में चैंपियन बनी थी तो मिलर उस समय क्रीज पर ही थे। 124 मैच के आईपीएल करियर में वह 22 बार नाबाद रहकर रन चेज कर चुके हैं।

दिनेश कार्तिक- 23

दिनेश कार्तिक उन चंद खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल का हर सीजन खेला है। कार्तिक अभी आरसीबी का हिस्सा हैं और इस सीजन टीम को मिली एकमात्र जीत में उनका अहम रोल था। कार्तिक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच फिनिश किया था। आईपीएल करियर में वह 23 बार सफल रन चेज में नाबाद रह चुके हैं।

रविंद्र जडेजा-27

इस लिस्ट में रविंद्र जडेजा पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर थे। लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेटर में जडेजा की फिनिशिंग क्षमता पर हमेशा सवाल उठते हैं लेकिन आईपीएल में ऐसा नहीं है। पिछले साल के फाइनल में आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाकर उन्होंने सीएसके को जीत दिलाई थी।

महेंद्र सिंह धोनी- 28

महेंद्र सिंह धोनी 28 बार अपनी टीम को नाबाद रहते हुए आईपीएल के रन चेज में जीत दिला चुके हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में भी धोनी नाबाद र हे। सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा 255 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.