अलीराजपुर में 427 नवीन फलिया सड़कों का निर्माण होगा : मंत्री श्री पटेल भोपाल : बुधवार, मई 21, 2025, 21:20 IST

Updated on 22-05-2025 11:58 AM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की बैठक बुधवार को अलीराजपुर में हुई।

प्रधानमंत्री सड़क योजना से 1000 से अधिक आबादी वाले क्षेत्र को जोड़ने का प्रावधान था। अलीराजपुरझाबुआ और धार जैसे जनजाति जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराने पर इसमें परिवर्तन कर 500 या 250 आबादी वाले क्षेत्र के निवासियों को भी मुख्यधारा से जोड़ने के लिए फलिये वार सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कुल 580 फलिया सड़कों का सर्वे किया गया जिसमें से 427 सडकों का कार्य स्वीकृत किया जा चुका है।

मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सड़क निर्माण के पूर्व यह तय करे की शासकीय भवन जैसे  स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रविद्यालयपंचायत भवन या आगनवाडी जैसी शासकीय इमारते भी इन सड़कों से जुड सके ताकि ग्रामीण एवं बच्‍चों को आने जाने में कोई परेशानी न हो। सड़क निर्माण के दौरान ग्राम के अंत से प्रारंभ तक पक्की सड़क का लाभ फलिया वासियों को अधिक से अधिक प्राप्त हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संपर्कता सर्वे अभियान के तहत शेष संपर्कता विहीन पात्र फलियों का भी सर्वे जल्द पूर्ण कर कार्ययोजना एवं लागत के लिए विभाग पत्र भेज कर स्‍वीकृति प्राप्‍त करें।

इस दौरान अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहानकलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर सहित संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

भामची नदी के उदगम स्थल का किया पूजन

पंचायत एवं ग्रामीण विकासश्रम मंत्री श्री पटेल ने अलीराजपुर जिले के छापरी ग्राम में भामची नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री नागरसिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

नदी के उद्गम स्थल पर बारहमासी पानी रहता है तथा नदी ग्वालदरा फलिया से ग्राम पंचायत रूपा खेड़ामंडली नाथूगलतीकुंदनपुरनागन खेड़ीसे होते हुए लगभग 35 से 40 किलोमीटर बाद झाबुआ विकासखंड के ग्राम मंडली बड़ी में मौद नदी में जाकर समाहित हो जाती है उक्त नदी पर ग्राम पंचायत कुंदनपुर में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक बड़े बैराज का निर्माण किया गया है जिसमें लगभग 100 हेक्टेयर की भूमि की सिंचाई होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.