मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में Heavy Rain का अलर्ट... अब तक हो चुकी 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश

Updated on 29-07-2024 02:02 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बरकरार है। मानसून द्रोणिका अब भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। इसके अलावा मप्र से सटे महाराष्ट्र में शियर जोन भी सक्रिय है।इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में पर्याप्त नमी आ रही है। इससे अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा हो रही है। बता दें कि इस सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 447.4 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (418.4 मिमी.) की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है।

इन जिलों में झमाझम के आसार

सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को नर्मदापुरम, देवास, मंदसौर जिलों में अधिकांश स्थानों में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं बैतूल, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।
इसके साथ ही विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह, भोपाल, झाबुआ, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में भी रुक-रुक बौछारें पड़ सकती हैं।।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से अब बीकानेर, कोटा, गुना, सागर, पेंड्रा रोड, बालासोर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग तक जाती है।
समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। इसके साथ ही विपरीत हवाओं के सम्मिलन का क्षेत्र (शियर जोन) समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किलोमीटर ऊपर महाराष्ट्र में दक्षिण की ओर झुका हुआ है। वहीं दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तट तक समुद्र तल से अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में अच्छी वर्षा हो रही है। 31 जुलाई से प्रदेश में फिर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरा प्रदेश में झमाझम का नया दौर शुरू हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.