चीन में अमेरिका के 4 टीचर्स पर चाकू से हमला: में खून से लथपथ जमीन पर पड़े दिखे लोग, दिनदहाड़े पार्क में हुआ अटैक

Updated on 11-06-2024 01:58 PM

चीन के जिलिन शहर में अमेरिका के 4 कॉलेज टीचर्स पर सोमवार को चाकू से हमला हुआ। अटैक में महिला टीचर समेत सभी बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राज्य आयोवा के कॉर्नेल कॉलेज से आए सभी टीचर्स एक पब्लिक पार्क में मौजूद थे, जब उन पर हमला किया गया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में खून से लथपथ घायल टीचर्स जमीन पर लेटे नजर आ रहे हैं। हमला किसने और क्यों किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो चीन के बेइशान पार्क का है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और वे इस पर नजर बनाए हुए हैं।

पार्टनरशिप प्रोग्राम के लिए चीन गए थे टीचर्स
अमेरिकी टीचर्स चीन की बेइहुआ यूनिवर्सिटी के साथ एक पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत चीन आए थे। कॉर्नेल कॉलेज ने बताया कि इस प्रोग्राम में किसी भी छात्र ने हिस्सा नहीं लिया। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि हमले के बाद से वे सभी टीचर्स के संपर्क में हैं। उन्हें जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है।

आयोवा के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव एडम जैबनर ने CNN को बताया कि घायल हुए टीचर्स में उनका भाई डेविड जैबनर भी शामिल है। यह दूसरी बार है जब डेविड चीन गया था। हमले के बाद उसका इलाज किया जा रहा है।

चीन में सार्वजनिक जगहों पर होती रहती है चाकूबाजी
चीन दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां हिंसक अपराध की दर सबसे कम है। यहां बंदूक के इस्तेमाल को लेकर कड़े नियम हैं। हालंकि, देश में अकसर चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती हैं। इससे पहले भी चीन में कई बार सार्वजनिक जगहों जैसे स्कूल, अस्पतालों और पार्कों में चाकूबाजी हो चुकी है। मई में यूनान प्रांत के एक अस्पताल में हुए हमले में 2 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 21 घायल हुए थे।

हालांकि, विदेशी नागरिकों पर सार्वजनिक तौर पर हमले के ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। चीन में कोरोना की वजह से विदेशी यात्रियों पर 3 साल तक पाबंदी लगी हुई थी। इसे 2023 में हटा दिया गया था। इसके बाद से चीन विदेशी यात्रियों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है।

'5 साल में 50 हजार अमेरिकियों को स्टडी प्रोग्राम के लिए चीन बुलाएंगे'
​​​​​​​
चीन और अमेरिका लगातार शैक्षणिक स्तर पर सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले साल नवंबर में अमेरिका के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वे अगले 5 साल में अमेरिका के 50 हजार लोगों को स्टडी प्रोग्राम के तहत चीन आने का न्योता देंगे।

अमेरिका के कॉर्नेल कॉलेज और चीन की बेइहुआ यूनिवर्सिटी के बीच साल 2018 में पार्टनरशिप हुई थी। इसके तहत चीन के संस्थान आयोवा के स्कूलों से आने वाले टीचर्स और बच्चों के ट्रैवल और पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। उन्हें कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और फिजिक्स की पढ़ाई कराई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.