मास्टर प्लान में 32 गांव शामिल, पर ग्राम सभा से नहीं ली अनुमति

Updated on 06-09-2023 12:40 PM

भोपाल। मास्टर प्लान 2031 में शहरी क्षेत्र के साथ 32 पंचायताें को भी शामिल किया गया है, लेकिन इसके लिए ग्राम सभा से अनुमति नहीं ली गई। यह आरोप मास्टर प्लान की आनलाइन सुनवाई के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने लगाया है। इस दौरान उन्होंने इसमें सुधार करने का सुझाव भी दिया। इसके साथ जयवर्धन सिंह, अजय गोयनका, नरेश ज्ञानचंदानी और जिला व्यापार एवं उद्याेग केंद्र समेत 105 आपत्तिकर्ताओं ने आपत्ति और सुझाव प्रस्तुत किया। बता दें कि मंगलवार को मास्टर प्लान में सुनवाई का आखिरी दिन था। अब तक मास्टर में 3005 आपत्ति व सुझाव शामिल किया गया है।

रामेश्वर शर्मा ने बताया कि संविधान के 73-74 वें संशोधन में ग्राम पंचायत को अपनी विकास योजना बनाने का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसमें सहमति दी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र को मास्टर प्लान में सम्मिलित करने से पहले अधिकारियों को बताना था कि गावं की जमीन को योजना में शामिल करने से क्या लाभ होगा और इसका किस प्रकार उपयोग किया जाएगा। साथ ही ग्राम सभा में बहुमत के अाधार पर अनुमति लेनी थी। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान व भविष्य के हिसाब से एफएआर बढ़ाने की जरुरत है, लेकिन इसे कम किया गया है। एक तरफ शहर के चारों ओर रिंग रोड बनाई जा रही है, सिक्सलेन व फोरलेन सड़कें बन रही हैं। लेकिन इसके आसपास विकास को लेकर मास्टर प्लान में कोई प्रविधान नहीं है।

मास्टर प्लान से भूमि विकास अधिनियम का उल्लंघन

क्रेडाई के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि भूमि विकास नियम 2012 में सड़क की चौड़ाई के हिसाब से एफएआर तय किया गया है। इसी आधार पर प्रदेश के अन्य शहरों को विकसित किया जा रहा है। लेकिन भोपाल में अधिकारियों ने इसे लागू नहीं करने दिया। वहीं अब एफएआर देने के लिए सड़क की चौड़ाई का ध्यान नहीं रखा गया। जो कि भूमि विकास नियम का उल्लंघन है। इधर नहर के दोनों ओर 15 मीटर सड़क का प्रविधान है, तो नाले और नदियों को इससे अलग क्यों रखा। जबकि इनके दोनों सड़क बनने से नाले व नदी पर अतिक्रमण के साथ गंदगी भी रुकेगी।

साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर बड़े तालाब का विकास

कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने बताया कि नए मास्टर प्लान में बैरागढ़ से सीहोर रोड तक की जमीनों का उपयोग कृषि से हटाकर कैचमेंट में प्रस्तावित किया है, जो अनुचित है। बैरागढ़ की आबादी तीन गुना तक बढ़ चुकी है, उसके हिसाब से मास्टर प्लान में कोई योजना नहीं है।

ज्ञानचंदानी ने सुझाव दिया कि बड़े तालाब के लेक फ्रंट को साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जाए। इससे न सिर्फ तालाब संरक्षित होगा, बल्कि तालाब की सीमा में होने वाले अतिक्रमण और खेती के कारण तालाब में मिल रहे पेस्टिसाइड पर भी रोक लग सकेगी।

किसानों ने जलाई प्रस्तावित मास्टर प्लान की प्रतियां

बड़े तालाब के आसपास लगे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने भी मास्टर प्लान में बड़ी संख्या में आपत्ति लगाई। किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि बड़े तालाब का कैचमेंट क्षेत्र 2800 हेक्टर है, जिसे बिना किसी मुआवजे एवं नोटिफिकेशन के 3872 हेक्टर कर दिया गया है। जबकि बीते 60-70 वर्षों से ग्रामीण यहां कृषि कार्य करते आ रहे हैं। अब यदि इसे ग्रीन बेल्ट में शामिल करते हैं, तो किसानों को अपने पुरखों की जमीन छोड़नी होगी और मुआवजा भी नहीं मिलेगा। इसको लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों ने टीएडंसीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और प्रस्तावित मास्टर प्लान की प्रतियां भी जलाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.