शासकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय में 3 स्मार्ट क्लॉस-रूम

Updated on 12-08-2023 12:30 PM

भोपाल के आयुष परिसर स्थित हकीम सैयद जिया उल हसन सरकारी महाविद्यालय में यूनानी चिकित्सा की अध्ययन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये महाविद्यालय के 3 क्लॉस-रूम को स्मार्ट क्लॉस के रूप में परिवर्तित किया गया है।

स्मार्ट क्लॉस-रूम बन जाने से विद्यार्थियों को प्लोचार्ट और ऑडियो-विजुअल के जरिये यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई रोचक तरीके से दी जा रही है। इस व्यवस्था में चिकित्सा से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान को प्रभावी तरीके से विद्यार्थियों को दिखाये जाने की सुविधा है। महाविद्यालय में अब 2 और नये क्लॉस-रूम को स्मार्ट क्लॉस के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।

"मेरी माटी-मेरा देश''

सरकारी यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय में आज "मेरी माटी-मेरा देश'' कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एलोवीरा, तुलसी, अर्जुन सहित अन्य औषधीय पौधे रोपे। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई।

फार्माकोविजिलेंस की कार्यशाला

यूनानी महाविद्यालय में केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में औषधियों से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग की जाती है। इसके विश्लेषण के बाद रोगियों को सुरक्षित और दुष्प्रभाव रहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस कार्यशाला के माध्यम से चिकित्सकों और पैरा-मेडिकल स्टॉफ को फार्माकोविजिलेंस तकनीक की जानकारी भी दी जाती है। यूनानी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती महमूदा बेगम ने बताया कि यूनानी महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन 180 सीटर कन्या छात्रावास अगस्त माह अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। सितम्बर माह से प्रस्तावित नये शिक्षण सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.